• 16/06/2024

आगरा में डायमंड कारोबारी की कार से एक करोड़ के हीरे चोरी, खिड़की से बैग उड़ा ले गए बदमाश

आगरा में डायमंड कारोबारी की कार से एक करोड़ के हीरे चोरी, खिड़की से बैग उड़ा ले गए बदमाश
Spread the love

ताजनगरी में मदिया कटरा चौराहा पर हीरा कारोबारी की कार से बदमाश बैग उड़ा ले गए। हीरे नगदी की बैग कार की पिछली सीट पर थी. हीरा कारोबारी कार खड़ी करके डेयरी से दही लेने गया था। जब हीरा कारोबारी आया तो कार से बैग गायब देखकर उसके होश उड गए। बैग में करीब एक करोड़ रुपये से अधिक के हीरे और सोना था।सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।पुलिस ने छानबीन की लेकिन, आरोपी हाथ नहीं आया।

पुलिस अब घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं।जिसमें दो संदिग्ध दिखे हैं।लेकिन, रात की वजह से उनकी पहचान करने में दिक्कत हो रही है।

दही लेने गया था हीरा कारोबारी

बताया जाता है कि जयपुर हाउस से लोहामंडी होकर कार से देहली गेट स्थित बाग फरजाना अपने घर जा रहा था। रास्ते में मदिया कटरा चौराहा पर हनुमान मंदिर के सामने स्थित नीरज डेयरी से दही लेने के लिए उसने कार रोकी। कार सड़क किनारे खड़ी करके मैं दही लेने गया। दही लेकर जब मैं वापस लौटा तो कार की पिछली सीट पर रखा बैग गायब दिखा। बैग देखकर मेरे होश उड़ गए।देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई।सूचना पर लोहामंडी समेत कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Related post

महिला एवं बाल विकास विभाग ने उद्योगों के साथ बनाई दीर्घकालिक सहयोग की रणनीति

महिला एवं बाल विकास विभाग ने उद्योगों के साथ…

Spread the loveo सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति o “आप सबके सहयोग से हम…
मुख्य सचिव ने एसएएससीआई 2026-27 के तहत सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने एसएएससीआई 2026-27 के तहत सुधार कार्यों…

Spread the love00 समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और विभागवार मासिक कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश रायपुर। मुख्य सचिव  विकासशील…
राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।…