• 16/06/2024

नक्सल मुठभेड़ में घायल से मिलने पहुंचे CM और डिप्टी सीएम, जवान ने कहा- ठीक होते ही फिर मारूंगा

नक्सल मुठभेड़ में घायल से मिलने पहुंचे CM और डिप्टी सीएम, जवान ने कहा- ठीक होते ही फिर मारूंगा
Spread the love

नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल एसटीएफ के जवान कैलाश नेताम ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से कहा कि ठीक होते ही और मारूंगा। अस्पताल के बिस्तर में लेटे घायल जवान की इस बुलंद आवाज ने कैप्टन विक्रम बत्रा की याद दिला दी, जिन्होंने कारगिल की लड़ाई लड़ते हुए कहा था ’ये दिल मांगे मोर’।

दरअसल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा नारायणपुर जिले में नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने घायल जवानों से उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री श्री साय उनसे जब घटना की जानकारी ले रहे थे तब एसटीएफ के घायल जवान कैलाश नेताम ने बताया कि ठीक होते ही और मारूंगा। यह सुनते ही मुख्यमंत्री गर्व से भर गए। उन्होंने कहा कि मां भारती के इन वीर जवानों से हमें हौसला मिलता है। घायल होकर भी यह जज्बा भारत के बलिदानी वीरों की परंपरा है, जिन्होंने कभी देश को झुकने नहीं दिया।

एसटीएफ के एक अन्य घायल जवान लेखराम नेताम के ऑपरेशन थियेटर में होने के कारण मुख्यमंत्री उनसे मुलाकात नहीं कर पाए, लेकिन डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री ने बीते दिनों बीजापुर में नक्सली हमले में घायल एक अन्य डीआरजी के जवान लच्छु कढ़ती से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने जवानों की हौसला अफजाई करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के लिए निर्देश भी दिए।

Related post

CG : नए विधानसभा भवन में गिरी फॉल्स सीलिंग,करोड़ों के निर्माण पर उठे सवाल

CG : नए विधानसभा भवन में गिरी फॉल्स सीलिंग,करोड़ों…

Spread the love रायपुर । छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन में फॉल्स सीलिंग गिरने की घटना ने निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था…
Electricity New Rates: अगस्त से बदलेगा बिजली बिल का हिसाब, देखें नई प्रति यूनिट दरें और पूरा टैरिफ

Electricity New Rates: अगस्त से बदलेगा बिजली बिल का…

Spread the love रायपुर: जून माह में देरी से हुई बिजली मीटर रीडिंग के कारण बढ़े बिल से परेशान उपभोक्ताओं को अब…
1 अगस्त से नया नियम लागू – छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों को पहले जमा करना होगा बिजली बिल

1 अगस्त से नया नियम लागू – छत्तीसगढ़ के…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों के बिजली भुगतान नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य विद्युत वितरण कंपनी…