• 16/06/2024

काला जादू करने के लिए कब्र से निकाले शव के अंग, पता चला तो जानकर पुलिस भी रह गई हैरान!

काला जादू करने के लिए कब्र से निकाले शव के अंग, पता चला तो जानकर पुलिस भी रह गई हैरान!
Spread the love

छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद से तंत्रमंत्र का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के पसौद गांव में काला जादू के लिए शव के अंग चुरा लिए गए हैं।इसकी जानकारी जब पुलिस को लगी तो वह भी सुनकर हैरान रह गई। ग्रामीणों और मृतका के परिजनों की शिकायत पर शव को कब्र से बाहर निकाला गया।जहां शव के अंग गायब मिले। पुलिस ने संदेहियों को अरेस्‍ट कर पूछताछ कर रही है।

दो महीने पहले हुई थी युवती की मौत

जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के पसौद गांव में दो महीने पहले बीमारी के चलते एक 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई जिसके शव को गांव के बाहर दफन किया था। इसके शव के कुछ अंग निकाल लिए गए हैं। इसकी भनक जब मृतका युवती के परिजनों और ग्रामीणों को पता चली तो ग्रामीणों ने संदेही से पूछताछत करने की कोशिश की।

पुलिस की एंट्री के बाद हुआ खुलासा

ग्रामीणों के पूछताछ करने पर संदेही ग्रामीणों को झुठलाता रहा। जहां ग्रामीणों के आक्रोश के बाद पुलिस की एंट्री हुई।पुलिस की एंट्री के बाद मामले का खुलासा हुआ है। शव के अवशेष से दोनों हाथ और सिर की हड्डी गायब मिली हैं।

पुलिस ने संदेहियों को गिरफ्तार कर पुछताछ शुरु कर दी।पुलिस संदेहियों को लेकर मौके पर पहुंची और घंटो खुदाई कर कुछ बरामद नहीं हुआ। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कब्र की खुदाई कर शव निकाल कर जांच करने की मांग की।

इसके बाद जब पुलिस अंतिम संस्कार वाले स्‍थल पर पहुंची। जहां कब्र को खोदकर जांच की। जांच में बड़ा खुलासा हुआ। जिसमें शव के अवशेष में दो हाथ और सिर की हड्डी गायब मिली।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…