• 16/06/2024

छात्र की बेरहमी से हत्या: हथियारों से लैस बदमाशों ने चाकुओं से गोदा, दूसरे ने भागकर बचाई जान, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

छात्र की बेरहमी से हत्या: हथियारों से लैस बदमाशों ने चाकुओं से गोदा, दूसरे ने भागकर बचाई जान, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Spread the love

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस भले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने का दावा कर रही है। लेकिन दावों के पीछे की हकीकत कुछ और ही है। जिले में देर रात एक PSC छात्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। दो छात्रों को हथियारों से लैस बदमाशों ने घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में बालाघाट के रहने वाले शुभम भूमरडे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मानस नाम का छात्र किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला।

घटना घमापुर थाना क्षेत्र के चुंगी नाका इलाके की है जहां बदमाशों ने खूनी खेल खेला है। घातक हथियारों से लैस गुंडों ने दो छात्रों पर जानलेवा हमला बोल दिया। PSC की तैयारी कर रहे शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि MCA की पढ़ाई कर रहा छात्र गंभीर रूप से घायल है। मानस श्रीवास्तव का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीएसी की परीक्षा के लिए मृतक किताबें लेने अपने दोस्तों के पास जबलपुर आया था।

इसे भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड से पति की हत्या करवाई, फिर यकीन नहीं होने पर दोबारा लाश देखने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची पत्नी, हत्या का ऐसे खुला राज

शुभम अपने दोस्त मानस श्रीवास्तव के साथ रांझी तरफ से लौट रहा था। तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए बदमाशों ने घातक हथियारों से पहले शुभम पर वार करना शुरू कर दिया। उसके बाद उन्होंने शुभम के साथी मानव श्रीवास्तव पर भी हमला बोल दिया। चाकू के कई वार लगने के बाद मानस ने बदमाशों के चंगुल से छूटकर जान बचाने दौड़ लगा दी। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर आने के बाद मानस ने अपने अन्य दोस्तों को पूरी घटना की जानकारी दी।

वारदात की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को झाड़ियां में PSC की तैयारी कर रहे बालाघाट निवासी MCA छात्र शुभम भूमरडे की लाश मिली जबकि गंभीर रूप से घायल मानस श्रीवास्तव को इलाज के लिए जबलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: काला जादू करने के लिए कब्र से निकाले शव के अंग, पता चला तो जानकार पुलिस भी रह गई हैरान!

बेटे की हत्या की खबर मिलते ही परिजन बालाघाट से जबलपुर पहुंचे। होनहार बेटे की हत्या से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के दोस्त ने बताया कि मृतक शुभम जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से MCA की पढ़ाई कर रहा था। वहीं घायल मानस श्रीवास्तव जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से MCA कर रहा है।

Related post

रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : चौधरी

रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी से छत्तीसगढ़ के विकास…

Spread the love00 10,783 करोड़ की लागत से विभिन्न राज्यों में तीन रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी रायपुर। प्रधानमंत्री…
CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 सितंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, राज्य…
ब्रेकिंग : आबकारी विभाग ने तीन अफसर सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…!!

ब्रेकिंग : आबकारी विभाग ने तीन अफसर सस्पेंड, इस…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी…