• 17/06/2024

बड़ा ट्रेन हादसा: पश्चिम बंगाल में मालगाड़ी से टकराई कोलकाता जा रही कंचनजंघा एक्सप्रेस, रेस्क्यू जारी

बड़ा ट्रेन हादसा: पश्चिम बंगाल में मालगाड़ी से टकराई कोलकाता जा रही कंचनजंघा एक्सप्रेस, रेस्क्यू जारी
Spread the love

पश्चिम बंगाल में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। कंचनजंगा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी में टक्कर हो गई है। न्यू जलपाईगुड़ी से सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस सिलीगुड़ी पार करने के बाद रंगपनीर स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

दावा किया जा रहा है कि इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 25 से अधिक लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।हालांकि, रेलवे या सरकार के अधिकारियों ने पीड़ितों या घायलों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं, रेल प्रबंधक (डीआरएम) के अनुसार, 10 से 15 लोगों के हताहत होने की आशंका है। जबकि दर्जनों के घायल होने की खबर है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।एक्सप्रेस ट्रेन की तीन बोगियों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। घायलों को बोगियों से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सिग्नल में आई समस्या के कारण मालगाड़ी उसी ट्रैक पर चली गई, जिसपर कंचनजंगा एक्सप्रेस खड़ी थी। फिलहाल रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के अपमान का लगाया आरोप

D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के…

Spread the loveरायपुर के तूता धरना स्थल पर डीएड अभ्यर्थियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अभ्यर्थियों की सरकार से मांग है…
हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों ने झोंकी पूरी ताकत, शाम होते ही थम जाएगा प्रचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों…

Spread the loveहरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी और…