• 17/06/2024

हनी ट्रैप के जरिए बिजनेसमैन को ऐंठने का प्लान: जब खुला राज तो लेडी डॉन हुई फरार, कहीं आप भी न फंस जाएं, रखें ये सावधानी

हनी ट्रैप के जरिए बिजनेसमैन को ऐंठने का प्लान: जब खुला राज तो लेडी डॉन हुई फरार, कहीं आप भी न फंस जाएं, रखें ये सावधानी
Spread the love

मध्यप्रदेश में लगातार हनी ट्रैप के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला इंदौर का है, जहां शहर में गीता कॉलोनी के लोहा कारोबारी सजल मित्तल से 2 करोड़ रुपए वसूलने की साजिश रचने वाली मास्टर माइंड सपना साहू पुलिस को चकमा देकर भाग गई।

आपको बता दें कि सपना को 2 दिनों तक थाने और कोर्ट लगाते हुए FIR की भनक लग गई थी। वहीं पुलिस ने मामले में महू से एक गुंडे को गिरफ्तार किया है जो सपना के ही गैंग का है।

TI मनीष मिश्रा के मुताबिक, पुलिस ने शुभम और नीरज को रविवार को दोपहर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। वहीं महिला (दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाने वाली) और उसके पति को रिमांड पर लिया है। इसके साथ ही दोनों के मोबाइल भी जब्त किए हैं। पुलिस ने राधे को भाटखेड़ी से गिरफ्तार कर उसके विरुध्द हत्या सहति कई केस दर्ज किए हैं।

दरअसल, हनी ट्रैप गैंग एक उद्योगपिति को जाल में फंसा कर पैसे की मांग कर रही थी। गैंग की महिला ने उद्योगपति पर दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवा दिया था। इसके बाद महिला 1 करोड़ रुपए की मांग कर रही थी। जब मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल की तब जाकर असलियत सामने आई। फिलहाल पुलिस ने इस हनीट्रैप गैंग की लेडी डॉन के साथ 7 लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि वसूली की साजिशकर्ता सपना उर्फ लेडी डॉन है। जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सपना और सजल परिचित हैं। उसने ही सजल की महिला से मुलाकात करवाई थी। साजिश के तहत उसने महिला को थाने भेजा और FIR दर्ज होते ही खुद भी पहुंच गई।

हालांकि सजल और उसके स्वजन से मामला रफादफा करने की पेशकश की थी, लेकिन जैसे ही साजिश का भंडाफोड़ हुआ तो सपना अपने पति विनोद के साथ घर से फरार हो गई।

हनी ट्रैप से ऐसे बचें

यदि आपके वॉट्सएप पर किसी अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आता है, तो आप उस कॉल को उठाते वक्त मोबाइल के कैमरे पर अपनी अंगुली या कैमरे को छुपाकर कॉल उठाएं। इसके बाद कुछ आपको अश्लील चीज दिखें तो कॉल को तुरंत काट दें।

अगर आपके मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से कॉल आता है और कोई महिला आपसे दोस्ती करने का बोलती है तो बिल्कुल भी न करें। क्योंकि वो आपको हनी ट्रैप के मामले में फंसा सकती है।

अज्ञात नंबर से कॉल आने के बाद अगर आपको किसी जगह पर बुलाया जाए, तो वहां ना जाकर इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि पुलिस हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफास कर सके।

यदि हनी ट्रैप की टीम आपका वीडियो बना लेती है और आपको वीडियो वायरल करने की धमकी दे, तो डरे नहीं। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। इससे आप ठगी से बच सके।

Related post

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…
गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, घटना सामने आते ही मचा हड़कंप…

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं…

Spread the loveसूरजपुर। गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। लेकिन इस युग में इस…
CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव; ऐसे खुला खौफनाक राज…..

CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने…