• 18/06/2024

पावर कंपनी के सीनियर मैनेजर के घर 25 लाख की चोरी, कॉलोनी में दूसरे घरों को भी चोरों ने बनाया निशाना, गहने और नगदी किया पार

पावर कंपनी के सीनियर मैनेजर के घर 25 लाख की चोरी, कॉलोनी में दूसरे घरों को भी चोरों ने बनाया निशाना, गहने और नगदी किया पार
Spread the love

भिलाई के रुआबांधा स्थित एनएसपीसीएल कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। कॉलोनी के दो सूने मकानों को चोरों ने निशाना बनाया। एक मकान से 350 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी, डायमंड की अंगूठी समेत 25 हजार रुपये चोरी कर ले गए। गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर चोरों ने 24 लाख रुपए की चोरी को घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।दूसरे मकान में कितनी चोरी हुई इसका खुलासा मकान मालिक के आने के बाद होगा।

रुआबांधा में सूने मकान में चोरी

भिलाई नगर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने चोरी की घटना के बारे में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है कि कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। 14 जून को परिवार के साथ हैदराबाद गए थे। 17 जून को पड़ोसी निशांत जैन ने फोन पर उन्हें घर का दरवाजा खुला होने की जानकारी दी। चोरी की जानकारी मिलते ही मयुरेश तुरंत फ्लाइट पकड़कर घर पहुंचे।घर की हालत देखा तो पीड़ित परिवार के होश उड़ गए।

आलमारी में रखा पूरा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी के सेफ में रखे सोने चांदी के जेवर और लगभग 25 हजार रुपये कैश गायब था। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उनके घर से अज्ञात चोर लगभग 24 लाख की चोरी कर फरार हो गए।

शिकायत के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पड़ोसियों से पूछताछ के बाद कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में चोर सूने मकान में घुसते नजर आ रहे हैं। फुटेज के आधार पर क्राइम ब्रांच और भिलाई नगर पुलिस चोरों की तलाश में जुट हैपावर कंपनी के सीनियर मैनेजर के घर 25 लाख की चोरी, कॉलोनी में दूसरे घरों को भी चोरों ने बनाया निशाना।

Related post

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन…

Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा…

Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…