• 17/06/2024

मूसलाधार बरसात और बाढ़ ने बढ़ाई मुसीबत, बराक और ब्रह्मपुत्र खतरे के निशान पर, बिगड़ सकते हैं हालात

मूसलाधार बरसात और बाढ़ ने बढ़ाई मुसीबत, बराक और ब्रह्मपुत्र खतरे के निशान पर, बिगड़ सकते हैं हालात
Spread the love

देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। असम में लगातार भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण बाढ़ की वजह से लोगों को परेशानी का सामना कर रहा है। वहीं भारी बारिश और बाढ़ की वजह से राज्य के कई इलाकों में परिवहन सेवा बाधित हो गई है।

भारी बारिश की वजह से राज्य की प्रमुख नदियां बराक और ब्रह्मपुत्र समेत इसकी सहायक नदियों में बाढ़ आ गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 4 से 5 दिनों तक भारी बारिश से होती रहेगी। जिसके कारण असम में बाढ़ की स्थिति और ज्यादा खतरनाक हो सकती है।

राज्य में इस साल अब तक बाढ़ से मरने वालों की संख्या 25 हो गई है। असम के 7 जिले, 93 गांव बाढ़ से ग्रसित हैं। वहीं कई क्षेत्र पानी में डूबे हुए हैं। बाढ़ के कारण आसपास के जंगलों से जंगली जानवरों का भी खतरा बना हुआ है। यहां जानवरों के हमले भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। वहीं, मानस नदी चेतावनी स्तर को पार कर गई है लेकिन फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है।

Related post

गृह सचिव ने अस्पताल में की आत्महत्या, ICU में सरकारी रिवॉल्वर से खुद को किया शूट

गृह सचिव ने अस्पताल में की आत्महत्या, ICU में…

Spread the loveअसम के गृह सचिव शिलादित्य चेतिया ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने मंगलवार को लंबी बीमारी के चलते अपनी…