• 18/06/2024

बलौदाबाजार हिंसा को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन

बलौदाबाजार हिंसा को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन
Spread the love

बलौदाबाजार में हुई हिंसा के विरोध में कांग्रेस प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के बड़े लीडर्स, विधायक, पूर्व विधायक, पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बलौदाबाजार हिंसा को लेकर भाजपा पर कई आरोप लगाए। बघेल ने कहा- बलौदाबाजार में जो घटना हुई है उसमें टेंट लगाने वाले से लेकर खाना बनाने वाले तक या फिर जिन लोगों ने खाने का प्रबंध किया था। वह सभी लोग भाजपा के थे। बलौदाबाजार में जो घटना हुई है वह पूरे तौर पर भाजपा की तरफ से सुनियोजित साजिश है।

भूपेश के भाजपा सरकार से सवाल

भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार से कई सवाल पूछे, जिसमें उन्होंने सरकार को पूरे तौर पर विफल बताया। भूपेश बघेल ने कहा कि जब भीड़ कलेक्ट्रेट में आ रही थी तो पुलिस प्रशासन क्या कर रहा था।पुलिस प्रशासन या फिर इस प्रदर्शन के लिए जो अनुमति दी गई उसे अनुमति के दिलवाने वाले कौन लोग थे।भीम आर्मी के लोग अगर इसमें रहे हैं तो फिर उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

10 जून को बलौदाबाजार में आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। 10 जून को कलेक्ट्रेट परिसर में आग लगा दी गई थी जिसमें डीएम और एसपी कार्यालय को काफी क्षति पहुंची थी। साथ ही 200 के आसपास गाड़ियां जल गई थी। इस बात को लेकर के भाजपा ने आरोप लगाया कि विशेष समुदाय के धार्मिक चिन्ह जैतखाम को नुकसान पहुंचाया गया था।जिसकी नाराजगी समाज के लोगों में थी। लेकिन जो घटनाक्रम वहां हुआ है उसमें कांग्रेस के नेताओं का हाथ है।

भाजपा के पांच सदस्य टीम ने दौरा करने के बाद इस बात को कहा कि कांग्रेस ने यहां पर 15000 लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था की थी।बीजेपी के पांच सदस्य टीम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सहित प्रदेश उपाध्यक्ष शामिल थे।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…