• 18/06/2024

CM ने खेला बास्केटबॉल और फुटबॉल, खुद चाय बनाकर स्टाफ को पिलाई, योगाचार्यों से की मुलाकात

CM ने खेला बास्केटबॉल और फुटबॉल, खुद चाय बनाकर स्टाफ को पिलाई, योगाचार्यों से की मुलाकात
Spread the love

अपने चिरपरिचित अंदाज के लिए जाने जाने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में मॉर्निंग की। इस दौरान सीएम धामी ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटकों से उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान सीएम धामी ने स्थानीय बच्चों के साथ फुटबॉल और बास्केटबॉल भी खेला।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह में आज नैनीताल के दौरे पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के बाजारों में जाकर स्थानीय व्यापारियों का हाल-चाल जाना। साथ ही नैनीताल घूमने आए पर्यटकों से मुलाकात कर उत्तराखंड की पर्यटन गतिविधियों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री नैनीताल स्थित डीएसए खेल मैदान पहुंचे।यहां उन्होंने खिलाड़ियों के साथ लंबा समय बिताया।

खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल और बास्केटबॉल खेलाइस दौरान खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नैनीताल में रेसिंग ट्रैक, हॉकी एस्ट्रोटर्फ समेत विभिन्न सुविधाएं दिलाने की मांग की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में चल रही अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के साथ भी मुलाकात की।उन्होंने उत्तराखंड में हॉकी के स्तर को बढ़ाये जाने को लेकर कार्य करने का आश्वासन दिया।वहीं सीएम धामी मॉर्निंग वॉक के दौरान पंत पार्क क्षेत्र में एक चाय की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने खुद चाय बनाकर पी और अपने स्टाफ समेत सहयोगियों को भी पिलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्तराखंड समेत पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई छोटी सी पहल आज विश्व के घर घर में फैल गई है।इस दौरान नेपाल से आए योगाचार्य के दल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

Related post

राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय…

Spread the love00 अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार…
21 सितंबर का पंचांग: अमृतकाल में करें कोई भी शुभ काम, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 सितंबर का पंचांग: अमृतकाल में करें कोई भी…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal : आज 21 सितंबर को कैसा रहेगा आपका दिन, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 21 सितंबर को कैसा…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 21 सितंबर और दिन सोमवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…