• 19/06/2024

छत्तीसगढ़ में जहरीली शराब पीने से महिला सहित 3 की मौत, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ में जहरीली शराब पीने से महिला सहित 3 की मौत, मचा हड़कंप
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जहरीली शराब पीने से एक महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई। घटना करतला थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कोटमेर की है। मामले की सूचना मिलते ही आला अफसरों सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें: Big Breaking: राम मंदिर परिसर में चली गोली, सुरक्षा में तैनात जवान की मौत

मृतकों की पहचान मालती बाई (50), राम सिंह(60), बेदराम(49) के रुप में हुई। तीनों मृतक बेदराम के घर पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान तीनों की मौत हो गई। शव के पास शराब, चखना, सब्जी, चावल इत्यादि पड़ा हुआ था।

इसे भी पढ़ें: गृह सचिव ने अस्पताल में की आत्महत्या, ICU में सरकारी रिवॉल्वर से खुद को किया शूट 

बताया जा रहा है कि महिला का पति जब बेदराम के घर पहुंचा तो वहां तीनों का शव पड़ा देखकर उसने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। बाद में सूचना पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना स्थल से बरामद कच्ची महुआ शराब, चखना और खाने-पीने के सामान को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें: बेटी ने ‘बेलन’ से की पिता की हत्या, मर्जी के खिलाफ हो रही थी शादी

माना जा रहा है कि जहरीली कच्ची शराब पीने से ही तीनों की मौत हुई है। मामले में एसपी सिद्धार्थ तिवारी का कहना कि तीनों की मौत जहरीला शराब पीने से या विषाक्त भोजन/चखना (फूड पॉयजनिंग) से हुई है, यह कहना अभी ठीक नहीं होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बनने के बाद भी खेतों में पसीना बहा रहे हैं ये BJP नेता, पूजा-अर्चना कर शुरू की खेती-किसानी, तस्वीर देख आप भी रह जाएंगे हैरान

Related post

महिला एवं बाल विकास विभाग ने उद्योगों के साथ बनाई दीर्घकालिक सहयोग की रणनीति

महिला एवं बाल विकास विभाग ने उद्योगों के साथ…

Spread the loveo सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति o “आप सबके सहयोग से हम…
मुख्य सचिव ने एसएएससीआई 2026-27 के तहत सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने एसएएससीआई 2026-27 के तहत सुधार कार्यों…

Spread the love00 समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और विभागवार मासिक कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश रायपुर। मुख्य सचिव  विकासशील…
राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।…