• 19/06/2024

Video: Amazon का पार्सल खोलते ही कपल के उड़े होश, सामान की जगह निकला जिंदा कोबरा

Video: Amazon का पार्सल खोलते ही कपल के उड़े होश, सामान की जगह निकला जिंदा कोबरा
Spread the love

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के महंगे पार्सल में अक्सर पत्थर या साबुन निकलने की खबरें आप ने पढ़ी और सुनी भी होगी। लेकिन बेंगलुरु में एक दंपत्ति ने जैसा ही अपना पार्सल खोला, डर के मारे उनके होश उड़ गए। मंगाए पार्सल की बजाय बॉक्स में जिंदा कोबरा सांप था। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बेंगलुरु के सरजापुर में रहने वाले दंपत्ति आईटी सेक्टर में काम करते हैं। उन्होंने अमेजन (Amazon) से एक्स बॉक्स कंट्रोलर मंगाया था। उन्होंने जब पैकेट देखा तो उसमें एक जिंदा कोबरा सांप था। गनीमत है कि वह पैकेजिंग टेप से चिपका हुआ था। जिस पर लिखा हुआ था अमेज़न प्राइम।

इसे भी पढ़ें: Big Breaking: राम मंदिर परिसर में चली गोली, सुरक्षा में तैनात जवान की मौत 

महिला का कहना है कि जब उन्होंने अमेजन के कस्टमर केयर पर घटना की शिकायत की, तो उन्हें उन्हें दो घंटे के लिए होल्ड पर रख दिया गया। बाद में कहा गया कि इस स्थिति से अभी वो खुद ही निपटें। महिला का कहना है कि सांप ने उनके घर में या अपार्टमेंट किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। हमने पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। हमारे पास इसके प्रत्यक्षदर्शी भी हैं।

इसे भी पढ़ें: गृह सचिव ने अस्पताल में की आत्महत्या, ICU में सरकारी रिवॉल्वर से खुद को किया शूट 

इस मामले में अमेजन इंडिया का भी बयान सामने आया है। अमेजन (Amazon) के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि कंपनी इस घटना की जांच कर रही है। प्रवक्ता ने कहा, “हमारे ग्राहकों, कर्मचारियों और सहयोगियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम ग्राहकों को भरोसेमंद खरीदारी का अनुभव देने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और उनके लिए चीजों को सही बनाने के लिए हर संभव प्रयास करना हमारी प्रतिबद्धता है। हम ग्राहकों की सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हैं और इस घटना की भी जांच कर रहे हैं।”

देखिए वीडियो

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बनने के बाद भी खेतों में पसीना बहा रहे हैं ये BJP नेता, पूजा-अर्चना कर शुरू की खेती-किसानी, तस्वीर देख आप भी रह जाएंगे हैरान

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…