• 20/06/2024

दर्दनाक हादसा: दलपत सागर में गिरी कार, पानी में गिरने के बाद गाड़ी का दरवाजा हुआ लॉक, 3 युवकों की मौत

दर्दनाक हादसा: दलपत सागर में गिरी कार, पानी में गिरने के बाद गाड़ी का दरवाजा हुआ लॉक, 3 युवकों की मौत
Spread the love

बस्तर जिले में सड़क हादसे का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सड़क हादसे में तीन युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई।सड़क हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर में हुआ।

शहर के धरमपुरा क्षेत्र से कार में सवार होकर 3 युवक ऐतिहासिक दलपत सागर रोड से होते हुए मुख्य शहर तक आ रहे थे। इसी दौरान दलपत सागर के किनारे स्थित राम मंदिर को पार करने के बाद अचानक वाहन चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी दलपत सागर में गिर गई।पानी में गिरने के कारण कार का दरवाजा अंदर से लॉक हो गया।जिससे गाड़ी में मौजूद तीनों युवक कार से बाहर नहीं निकल पाए। कार में फंसे युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

गाड़ी को दलपत सागर में गिरते हुए कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी।इस दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने कार से लोगों को निकालने की कोशिश की।इधर सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। क्रेन के जरिए कार को पानी से बाहर निकाला गया। कार का दरवाजा खोलकर तीनों युवकों को बाहर निकाला, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लिया और डिमरापाल अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Related post

सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the loveस्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडलीपार द्वारा जांच प्रकिया को त्वरित करने दिए निर्देश* नवीन भारतीय न्याय संहिता…
मंगलदास ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मनोनीत

मंगलदास ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष…

Spread the love रायपुर / राज्य शासन द्वारा  मंगलदास ठाकुर ग्राम छुरिया डोंगरी, जिला-राजनांदगांव को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष…
TRANSFER NEWS : 6 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले, देखें लिस्ट

TRANSFER NEWS : 6 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले,…

Spread the loveदुर्ग। जिले की पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय…