• 20/06/2024

जहरीली शराब से पसरा मातम! इस राज्य के 33 लोगों की मौत, 60 लोग अस्पताल में भर्ती

जहरीली शराब से पसरा मातम! इस राज्य के 33 लोगों की मौत, 60 लोग अस्पताल में भर्ती
Spread the love

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में कथित तौर पर अवैध शराब पीने से कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई। 60 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने चिंता जताई है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु के उत्तरी भाग में स्थित कल्लाकुरिची जिले में 88 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कम से कम 33 लोगों की मौत अवैध शराब के संदिग्ध सेवन के बाद हुई है।

सरकार ने बताया कि के कन्नुकुट्टी को गिरफ्तार किया गया है।उसके पास से जब्त लगभग 200 लीटर अवैध शराब में घातक मेथनॉल की मौजूदगी का पता चला है। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए सीबी-सीआईडी जांच के आदेश दिए हैं।।

सरकार ने कल्लाकुरिची के जिला कलेक्टर श्रवण कुमार जाटवथ का तबादला कर दिया है, जबकि पुलिस अधीक्षक समय सिंह मीना को निलंबित कर दिया गया है।कल्लाकुरिची जिले के निषेध शाखा के पुलिसकर्मियों सहित नौ अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

 

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के अपमान का लगाया आरोप

D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के…

Spread the loveरायपुर के तूता धरना स्थल पर डीएड अभ्यर्थियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अभ्यर्थियों की सरकार से मांग है…
हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों ने झोंकी पूरी ताकत, शाम होते ही थम जाएगा प्रचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों…

Spread the loveहरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी और…