• 20/06/2024

भीषण गर्मी में ‘लाल’ हो रहीं हरी सब्जियां, दाम बढ़ने से बिगड़ रहा किचन का बजट

भीषण गर्मी में ‘लाल’ हो रहीं हरी सब्जियां, दाम बढ़ने से बिगड़ रहा किचन का बजट
Spread the love

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी की मार अब फल-सब्जियों की कीमतों पर पड़ रही है। इस कारण पिछले एक हफ्ते में कई सब्जियों के दाम डबल हो गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि गर्मी के कारण सब्जियों का उत्पादन कम हो गया है।बढ़ते तापमान के कारण अधिकांश खेतों में फसल बर्बाद हो रही है, जिससे आवक प्रभावित हुई है।

इसे भी पढ़ें: मां ने मोबाइल में गेम खेलने से मना किया तो बच्ची ने घर में लगा ली फांसी

फल-सब्जियों की कीमत में भारी उछाल

एक तरफ तापमान और तेज धूप की वजह से खेतों में ही हरी सब्जियां के पौधे सूख रहे हैं। वहीं कुछ सब्जी मंडी में भीषण गर्मी की वजह से खराब हो रही हैं। जिसका असर अब बाजारों में 50% तक कीमतों में उछाल के रूप में देखने को मिल रहा है। आलू का दाम आजादपुर मंडी में 35 से 37 रुपये प्रति किलो है, तो यही आलू फुटकर मार्केट में 50 रुपये किलो तक बिक रहा है। वहीं बैगन आजादपुर मंडी में 60 से 70 और फुटकर मार्केट में 80, मंडी में तरोई 40 से 50 रुपये किलो और फुटकर मार्केट में 70 रुपये किलो तक बिक रही।इसके अलावा आजादपुर मंडी में परवल 80 रुपये किलो, करेला 70 रुपये किलो, शिमला मिर्च 120 रुपये किलो, लौकी 60-70 रुपये किलो और खीरा 70 रुपये किलो तक बिक रहा है।वहीं फुटकर मार्केट में परवल 100 रुपये किलो, करेला 80 रुपये किलो, शिमला मिर्च 140 रुपये किलो, लौकी 80-85 रुपये किलो और खीरा 80 रुपये किलो तक बिक रहा है।

Related post

CG – SECL कर्मी की मौत : दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने, ऐसे हुआ हादसे का शिकार

CG – SECL कर्मी की मौत : दोस्तों के…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए एक SECL कर्मी की नदी में डूबने…
मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत…
छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रहार: आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रहार: आज कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर।छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगते ही मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और प्रदेशभर में झमाझम बारिश का सिलसिला…