• 21/06/2024

कांग्रेस विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

कांग्रेस विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
Spread the love

तेलंगाना से बड़ी खबर आ रही है। यहां कांंग्रेस के एक विधायक की पत्नी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

चोप्पाडांडी से कांग्रेस विधायक डॉ मेदिपल्ली सत्यम की पत्नी रूपा देवी ने अपने निवास पर यह आत्मघाती कदम उठाया। गुरुवार देर रात सिकंदराबाद के अलवाव में पंचशिला कॉलोनी में उनका शव फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। दरवाजा नहींं खोलने पर परिवार के सदस्यों ने जब दरवाजा तोड़ा तब इसका पता चला।

जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। मामले में मर्ग कायम करने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है। विधायक की पत्नी ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि रुपा देवी  विकाराबाद जिले से स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं।

Related post

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर, त्रिलोक मिश्रा बने सौर ऊर्जा के प्रेरक मिसाल

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे…

Spread the loveo गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर गौरेला पेंड्रा…
राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love00 सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय से निभाएं दायित्व – डेका रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक…
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक…

Spread the loveरायपुर :-  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी…