• 21/06/2024

कांग्रेस विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

कांग्रेस विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
Spread the love

तेलंगाना से बड़ी खबर आ रही है। यहां कांंग्रेस के एक विधायक की पत्नी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

चोप्पाडांडी से कांग्रेस विधायक डॉ मेदिपल्ली सत्यम की पत्नी रूपा देवी ने अपने निवास पर यह आत्मघाती कदम उठाया। गुरुवार देर रात सिकंदराबाद के अलवाव में पंचशिला कॉलोनी में उनका शव फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। दरवाजा नहींं खोलने पर परिवार के सदस्यों ने जब दरवाजा तोड़ा तब इसका पता चला।

जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। मामले में मर्ग कायम करने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है। विधायक की पत्नी ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि रुपा देवी  विकाराबाद जिले से स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं।

Related post

राज्योत्सव में दिखेगी बदलते बस्तर की तस्वीर, वन संरक्षण और पर्यटन से रोजगार तक की झलक

राज्योत्सव में दिखेगी बदलते बस्तर की तस्वीर, वन संरक्षण…

Spread the love वन विभाग की प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण, युवाओं की आजीविका और वन्यजीव संरक्षण की पहल होंगी प्रदर्शित रायपुर–छत्तीसगढ़…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य…

Spread the loveश्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से साकार हुआ छत्तीसगढ़ राज्य का सपना :…
Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत,…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 1 नवंबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…