• 21/06/2024

Rape: पुलिस अफसर ने महिला कांस्टेबल से किया रेप, सर्विस रिवाल्वर की नोक पर की दरिंदगी

Rape: पुलिस अफसर ने महिला कांस्टेबल से किया रेप, सर्विस रिवाल्वर की नोक पर की दरिंदगी
Spread the love

तेलंगाना में सब इंस्पेक्टर द्वारा एक महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस अफसर ने अपनी सर्विस रिवाल्वर दिखाकर महिला कांस्टेबल को पहले जान से मारने की धमकी दी और उसके बाद उसने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। मामले में महिला कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए आरोपी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस के सीनियर अफसरों ने जांच शुरू कर दी है।

कलसेवराम पुलिस थाने में तैनात महिला कांस्टेबल ने अपने ही थाने के सब इंस्पेक्टर भवानी सेन पर रिवाल्वर की नोक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला कांस्टेबल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक भूपलपल्ली जिले के एक गेस्ट रूम में सब इंस्पेक्टर भवानी सेन ने वारदात को अंजाम दिया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे धमकी भी दी।

सब इंस्पेक्टर को किया बर्खास्त

तेलंगाना पुलिस ने अपनी जांच में महिला कांस्टेबल द्वारा लगाए गए आरोप को सही पाया। जिसके बाद आईजी एवी रंगनाथ ने सब इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

Related post

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों पर मिलेगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री सुविधा

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों…

Spread the loveरायपुर। जमीन, मकान या प्लॉट की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए राहत की खबर है। अब रजिस्ट्री से जुड़े…
Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी, आकाशीय बिजली के साथ जमकर बरसेंगे बदरा

Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21…
आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिनभर के…