• 21/06/2024

फांसी वाली रस्सी से होगी पैसों की बारिश: तंत्र-मंत्र से पैसा कमाने फांसी से लटका कर युवक की हत्या, शव को नदी में फेंक की रस्सी की पूजा

फांसी वाली रस्सी से होगी पैसों की बारिश: तंत्र-मंत्र से पैसा कमाने फांसी से लटका कर युवक की हत्या, शव को नदी में फेंक की रस्सी की पूजा
Spread the love

मध्य प्रदेश के मंडला जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने गुरुवार को महाराजपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा किया। जिले में तंत्र-मंत्र के चलते युवक की हत्या कर दी गई। इस मामले में तांत्रिक समेत पांच लोगों को पकड़ा है। तंत्र-मंत्र के चक्कर में अंधविश्वास और लालच में तांत्रिक के कहने पर चार युवकों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी।

महाराजपुर थाने के बंजर नदी में 16 जून को एक लाश मिली थी जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।पुलिस ने जब अपनी कार्यवाही की और इस युवक की शिनाख्त नेवर गांव के राहुल के रूप मे हुई। जांच में पता चला कि इस युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से ही महाराजपुर थाने मे दर्ज थी। पुलिस ने परिवार जनों से जानकारी ली की आखिरी समय राहुल क्या कहकर गया था। जिस पर पुलिस को क्लू मिला और एक दादी नाम के आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिस पर उसने अन्य तीन आरोपियों के साथ मिलकर हत्या करना बताया।

इसे भी पढ़ें: गला रेतकर 50 से अधिक गोवंश की हत्या, नदी और तालाबों में मिले शव

हत्या का कारण जानकर आप भी चौंक जाएंगे 

दरअसल आरोपियों को एक व्यक्ति ऐसा मिला जिसने क़हा की किसी व्यक्ति को फांसी लगाकर मार दो और उस फंदे को मेरे पास लेकर आओ मैं धन की बारिश करवा दूंगा और सभी अमीर हो जाओगे आरोपियों ने ऐसा ही किया गांव के राहुल को दादी नाम के व्यक्ति ने खूब शराब पिलाई और अन्य तीन आरोपियों के साथ दूर बिजली के खम्बे के पास पहुंचे और मृतक को बिजली के खंबे से फंदे से लटकाकर उसकी हत्या कर दी। फिर आरोपियों को लगा की अभी राहुल की मौत नहीं हुई है। सोनू ऩे फिर पत्थर से उसकी हत्या कर दी और उसे बंजर नदी में पत्थर बांधकर फेंक दिया।

Related post

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, चार की मौत, 40 घायल

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में…

Spread the loveमहाराष्ट्र के अमरावती से मध्य प्रदेश के खंडवा आ रही यात्री बस बड़े हादसे का शिकार हो गई। हादसे…
3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को दे दिया तलाक..पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को…

Spread the loveमध्यप्रदेश में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। जिसमें बड़वानी के रहने वाले एक युवक ने अपनी…
हनी ट्रैप का शिकार हुआ रिटायर्ड अफसर, रशियन की लालच में पहुंचा होटल तो आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

हनी ट्रैप का शिकार हुआ रिटायर्ड अफसर, रशियन की…

Spread the loveभोपाल के गोविंदपुरा थाने से एक बार फिर हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। पिड़ित ने चार लोगों…