• 22/09/2024

3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को दे दिया तलाक..पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को दे दिया तलाक..पत्नी ने पुलिस से की शिकायत
Spread the love

मध्यप्रदेश में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। जिसमें बड़वानी के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी को डाक के माध्यम से तीन तलाक का पत्र भेजा। पीड़ित महिला की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मुस्लिम महिला अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

बता दें कि आरोपी युवक ने अपनी पत्नी को तीन महीने तक 3 पत्र भेजकर “पत्र के माध्यम से तलाक दें दिया, जबकि पीड़ित पत्नी इस तलाक से सहमत नहीं है।

बता दें की शादी के बाद से ही इनके रिश्ते ठीक नहीं थे। दोनों के बीच विवाद बार-बार होते रहते थे। जिसके चलते दो साल से पत्नी मायके में रह रही है। आरोपी पति का कहना है कि उसने तीन महीने तक लगातार तीन पत्र भेजकर तलाक की कानूनी प्रक्रिया का पालन किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Related post

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, चार की मौत, 40 घायल

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में…

Spread the loveमहाराष्ट्र के अमरावती से मध्य प्रदेश के खंडवा आ रही यात्री बस बड़े हादसे का शिकार हो गई। हादसे…
हनी ट्रैप का शिकार हुआ रिटायर्ड अफसर, रशियन की लालच में पहुंचा होटल तो आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

हनी ट्रैप का शिकार हुआ रिटायर्ड अफसर, रशियन की…

Spread the loveभोपाल के गोविंदपुरा थाने से एक बार फिर हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। पिड़ित ने चार लोगों…
स्कूली छात्राओं ने खोला मोर्चा, कहा- देर से आने पर किया जाता है प्रताड़ित, बच्चों से करवाया जाता है यह काम

स्कूली छात्राओं ने खोला मोर्चा, कहा- देर से आने…

Spread the loveमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सरोजिनी नायडू गर्ल्स स्कूल में छात्राओं का प्रदर्शन देखने को मिला। स्कूल प्रबंधन…