• 22/06/2024

अदन की खाड़ी में जहाज पर अटैक, भारतीय नौसेना ने तुरंत पहुंचाई मदद, ‘रक्षक’ बना INS विशाखापट्टनम

अदन की खाड़ी में जहाज पर अटैक, भारतीय नौसेना ने तुरंत पहुंचाई मदद, ‘रक्षक’ बना INS विशाखापट्टनम
Spread the love

भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में एक जहाज पर ड्रोन हमले के बाद इमरजेंसी मैसेज मिलने पर तुरंत मदद पहुंचाई। हूती विद्रोहियों के हमले में जहाज ‘टूटर’ के डूबने की घटना के बाद यह हमला किया गया है। ‘टूटर’ के डूबने की घटना से स्पष्ट है कि गाजा पट्टी में इजराइल-हमास संघर्ष के बीच महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में जहाजों पर ईरान समर्थित हूतियों के हमले तेज हो गए हैं।

इस बीच, अमेरिकी अधिकारियों ने कथित हूती हमलों की प्रतिक्रिया में अमेरिकी जवाबी कार्रवाई का नेतृत्व करने वाले विमानवाहक पोत ‘यूएसएस ड्वाइट डी. आइजनहावर’ को लौटने का आदेश दिया है।

ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र (यूकेएमटीओ) ने कहा कि शुक्रवार देर रात निशाना बनाए गए जहाज के कप्तान ने ‘‘जहाज के नजदीक विस्फोट होते देखे’’।यूकेएमटीओ ने बताया कि चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और जहाज नजदीकी बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, इसने इस बात की जानकारी नहीं दी कि जहाज को कोई क्षति पहुंची है या नहीं।

नौसेना ने कहा कि समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के लिए अदन की खाड़ी में तैनात आईएनएस विशाखापट्टनम ने एक ड्रोन हमले के बाद मार्शल द्वीप के झंडे वाले एमवी गेंसों पिकार्डी के संकट कॉल का तेजी से जवाब दिया।”अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी गश्त कर रहे आईएनएस विशाखापट्टनम ने डिस्ट्रेस कॉल को स्वीकार किया।

Related post

रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम….

रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य…
बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : साय

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम…

Spread the love00 रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना पूरी तरह भ्रामक रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बिजली के निजीकरण को…
भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल, मुख्यमंत्री साय व कृषि मंत्री नेताम का होगा मार्गदर्शन

भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल,…

Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की एक दिवसीय महत्वपूर्ण प्रदेश कार्यसमिति बैठक कल 31 अगस्त 2026 को रायपुर स्थित…