• 22/06/2024

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन, जिनके वंशजों ने कराया था शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन, जिनके वंशजों ने कराया था शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक
Spread the love

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा स्थापना समारोह संपन्न करवाने वाले वाराणसी के विद्वान पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का शनिवार को 90 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। लक्ष्मीकांत दीक्षित मूल रूप से महाराष्ट्र के शोलापुर के रहने वाले हैं, लेकिन पिछली कई पीढ़ियों से काशी में ही परिवार रह रहा है।

पंडित लक्ष्मीकांत सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य भी रह चुके थे।वाराणसी के विद्वानों में पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का एक अलग ही स्थान था। काशी की विद्वत परंपरा के परिचायक के रूप में पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित को देखा जाता था।लक्ष्मीकांत दीक्षित वाराणसी के मीरघाट स्थित सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य थे।

सांगवेद महाविद्यालय की स्थापना काशी नरेश के सहयोग से की गई थी।पंडित लक्ष्मीकांत की गिनती काशी में यजुर्वेद के अच्छे विद्वानों में होती थी।उन्हें पूजा पद्धति में भी महारत हासिल थी। लक्ष्मीकांत दीक्षित ने वेद और अनुष्ठानों की दीक्षा अपने चाचा गणेश दीक्षित भट्ट से ली थी।

पंडित लक्ष्मीकांत के पूर्वज मशहूर पंडित गागा भट्ट थे, जिन्होंने 17वीं शताब्दी में छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक कराया था। लक्ष्मीकांत दीक्षित की अध्यक्षता में 121 पंडितों की टीम ने 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान करवाया था। इस टीम में काशी के 40 से अधिक विद्वान शामिल हुए थे।

राम मंदिर में पूजन पाठ संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गर्भगृह में मुख्य पुरोहित के रूप में लक्ष्मीकांत दीक्षित ने आशीर्वाद दिया था।पीएम मोदी ने भी लक्ष्मीकांत दीक्षित के पैर छूकर उस वक्त आशीर्वाद लिया था।इस साल जनवरी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा स्थापना समारोह संपन्न करवाने वाले वाराणसी के विद्वान पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का शनिवार को 90 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।

Related post

प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

Spread the loveपात्र आवासहीन परिवारों को पक्का घर मिले यह सुनिश्चित हो रायपुर, 08 जुलाई 2026/ मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता…
एस.डी.जी. 2.0 और बस्तर अंजोर से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री साय

एस.डी.जी. 2.0 और बस्तर अंजोर से विकसित छत्तीसगढ़ के…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ एस.डी.जी. 2.0 फ्रेमवर्क का विमोचन, बस्तर के समग्र एवं परिणामोन्मुख विकास के लिए ‘बस्तर…
Sai Cabinet Ke Faisle: साय कैबिनेट की बैठक हुई संपन्न, चर्चा के बाद इन अहम मुद्दों पर लगी मुहर

Sai Cabinet Ke Faisle: साय कैबिनेट की बैठक हुई…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक में राज्य…