• 23/06/2024

प्रेमिका के चक्कर में नौकरी से धोया हाथ, महिला कांस्टेबल के साथ होटल में पकड़े गए DSP, डिमोशन कर सीधे बना दिया सिपाही

प्रेमिका के चक्कर में नौकरी से धोया हाथ, महिला कांस्टेबल के साथ होटल में पकड़े गए DSP, डिमोशन कर सीधे बना दिया सिपाही
Spread the love

एक पुलिस अधिकारी को घर जाने के बहाने महिला सिपाही के साथ समय बिताने की करतूत काफी महंगी पड़ गई। शासन ने अधिकारी को सीधे DSP से सिपाही बना दिया।

पुलिस अधिकारी ने SP से घर जाने के लिए छुट्टी मांगी थी, पर वह एक होटल में अपने महिला मित्र के साथ पकड़ा गया। पुलिस की छवि धूमिल न हो, इसलिए शासन ने ये कड़ी कार्रवाई की है।

ऐसे पकड़ाए डीएसपी साहब

अपने पारिवारिक कारण के चलते डीएसपी कृपा शंकर कनौजिया ने छुट्टी मांगी थी। छुट्टी मिलने के बाद DSP Kripashankar Kanojia घर न जाकर कानपुर की एक होटल चले गए। अपने प्राइवेट और सरकारी दोनो मोबाइल नंबर को बंद कर दिया।दोनो नंबर बंद होने पर DSP Kripashankar Kanojia की पत्नी ने इसकी शिकायत एसपी उन्नाव को की।

किसी अनहोनी की आशंका के चलते एसपी उन्नाव ने सर्विलांस टीम को लगाया तो पता चला कि इनका मोबाइल कानपुर की एक होटल में जाकर बंद हुआ है।

जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो DSP Kripashankar Kanojia के साथ महिला सिपाही को देखकर दंग रह गई। है।इस कांड के बाद विभाग की छवि धूमिल करने के चलते रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। शासन को इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने में तीन साल लग गए।

चूंकि कृपाशंकर कनौजिया की प्रथम नियुक्ति सिपाही के पद पर ही हुई थी और वह प्रमोट होकर डीएसपी के पद पर पहुंचे थे।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…