• 23/06/2024

प्रेमिका के चक्कर में नौकरी से धोया हाथ, महिला कांस्टेबल के साथ होटल में पकड़े गए DSP, डिमोशन कर सीधे बना दिया सिपाही

प्रेमिका के चक्कर में नौकरी से धोया हाथ, महिला कांस्टेबल के साथ होटल में पकड़े गए DSP, डिमोशन कर सीधे बना दिया सिपाही
Spread the love

एक पुलिस अधिकारी को घर जाने के बहाने महिला सिपाही के साथ समय बिताने की करतूत काफी महंगी पड़ गई। शासन ने अधिकारी को सीधे DSP से सिपाही बना दिया।

पुलिस अधिकारी ने SP से घर जाने के लिए छुट्टी मांगी थी, पर वह एक होटल में अपने महिला मित्र के साथ पकड़ा गया। पुलिस की छवि धूमिल न हो, इसलिए शासन ने ये कड़ी कार्रवाई की है।

ऐसे पकड़ाए डीएसपी साहब

अपने पारिवारिक कारण के चलते डीएसपी कृपा शंकर कनौजिया ने छुट्टी मांगी थी। छुट्टी मिलने के बाद DSP Kripashankar Kanojia घर न जाकर कानपुर की एक होटल चले गए। अपने प्राइवेट और सरकारी दोनो मोबाइल नंबर को बंद कर दिया।दोनो नंबर बंद होने पर DSP Kripashankar Kanojia की पत्नी ने इसकी शिकायत एसपी उन्नाव को की।

किसी अनहोनी की आशंका के चलते एसपी उन्नाव ने सर्विलांस टीम को लगाया तो पता चला कि इनका मोबाइल कानपुर की एक होटल में जाकर बंद हुआ है।

जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो DSP Kripashankar Kanojia के साथ महिला सिपाही को देखकर दंग रह गई। है।इस कांड के बाद विभाग की छवि धूमिल करने के चलते रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। शासन को इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने में तीन साल लग गए।

चूंकि कृपाशंकर कनौजिया की प्रथम नियुक्ति सिपाही के पद पर ही हुई थी और वह प्रमोट होकर डीएसपी के पद पर पहुंचे थे।

Related post

रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे…

Spread the loveएक वर्ष में 12 एपिसोड के माध्यम से हजारों महिलाओं तक पहुँची सफलता की कहानियां मुख्यमंत्री ने ‘दीदी के…
शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य…

Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और बच्चों को सुरक्षित माहौल…
निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश

निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में…

Spread the loveरायपुर- उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया से अगरी तक प्रधानमंत्री…