• 24/06/2024

कथावाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ मथुरा में महापंचायत, राधा-रानी पर बयानबाजी को लेकर संतों के रखी ये मांग

कथावाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ मथुरा में महापंचायत, राधा-रानी पर बयानबाजी को लेकर संतों के रखी ये मांग
Spread the love

प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिन पहले प्रदीप मिश्रा ने राधारानी पर टिप्पणी की थी जिसका मुंहतोड़ जवाब संत प्रेमानंद महाराज ने वीडियो जारी कर दिया था। इतना ही नहीं बरसाने के लोगों ने भी प्रदीप मिश्रा के प्रति विरोध जताया था।और उनकी कथा का बहिष्कार किया था।

कथावाचक मिश्रा ने राधा रानी पर विवादित बयान देकर फंस गए हैं। उन्होंने एक कथा के दौरान कहा कि राधाजी बरसाना नहीं, बल्कि रावल गांव की रहने वाली थीं।

इस महापंचायत में साधु-संत, धर्माचार्य और ब्रजवासियों शामिल हुए। महापंचायत के दौरान सभी ने प्रदीप मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और अपना विरोध दर्ज कराया।

बता दें कि प्रदीप मिश्रा के खिलाफ एक सप्ताह से अधिक समय से ब्रज में विरोध हो रहा है।उन्होंने राधारानी-श्रीकृष्ण के विवाह को लेकर भी टिप्पणी की थी।ब्रज के संत समाज की मांग है कि प्रदीप मिश्रा अपनी टिप्पणी को लेकर माफी मांगे। वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज के द्वारा इस पर नाराजगी जताए जाने के बाद कथावाचक के खिलाफ मथुरा के संतों ने पुलिस से शिकायत की है।

प्रेमानंद महाराज और ब्रज के संतो में आक्रोश है। संतों का कहना है कि प्रदीप मिश्रा के बरसाना आकर माफी नहीं मांगने तक विरोध जारी रहेगा। ब्रज के धर्माचार्यों ने प्रदीप मिश्रा को शास्तार्थ करने की चुनौती तक दे डाली। महापंचायत में धर्माचार्य संत महंत महामंडलेश्वर प्रदीप मिश्रा को दंड सुनाएंगे।

Related post

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का पल, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे 12 अधिकारी-कर्मचारी, देखें नाम

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का पल, राष्ट्रपति पदक…

Spread the love राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा…
बाजार में आने वाले हैं 10 और 20 रुपये के ‘प्लास्टिक नोट, नई दिल्ली में होगी कागज के नोटों की छुट्टी सरकार ने दी हरी झंडी

बाजार में आने वाले हैं 10 और 20 रुपये…

Spread the loveनई दिल्ली । भारत में मुद्रा प्रणाली को अधिक टिकाऊ और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते…
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय कांकेर में राजस्व मंत्री वर्मा करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय कांकेर में राजस्व मंत्री…

Spread the loveकांकेर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा कांकेर जिला मुख्यालय के नरहरदेव हाइयर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित…