• 26/06/2024

बेखौफ बदमाश: पुलिस कंट्रोल रुम के पास गोलीबारी, दो की हालत गंभीर

बेखौफ बदमाश: पुलिस कंट्रोल रुम के पास गोलीबारी, दो की हालत गंभीर
Spread the love

छत्तीसगढ़ में बदमाश किस कदर बेखौफ हैं, इसकी एक बानगी दुर्ग जिले के भिलाई में देखने को मिली। यहां पुलिस कंट्रोल रुम के नजदीक ही बदमाशों ने जमकर गोलीबारी की। इस घटना में दो युवक घायल हुए हैं। दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है।

वारदात मंगलवार-बुधवार दरम्यानी रात 2 बजे के आसपास की है। पुलिस के मुताबिक विश्रामपुर के रहने वाला रमनदीप सिंह अपने दो साथियों आदित्य सिंह जो कि भिलाई में पीएससी की तैयारी कर रहा है और जियो कंपनी में काम करने वाले सुनील यादव से मिलने भिलाई आया था। तीनों स्मृति नगर में देर रात तक शराब पार्टी किए। जिसके बाद वे घूमने के लिए सिविक सेंटर आए थे।

शराब के नशे में तीनों बाइक में हुड़दंग करते हुए सेंट्रल एवन्यू से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे भिलाई के निगरानीशुदा बदमाश अमित जोंस और उसके दोस्त से उनका विवाद हो गया। जिसके बाद अमित जोंस और उसके साथी ने उन पर फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में दो युवकों को गोली लगी। वहीं उनका तीसरा साथी अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। यह सारी घटना पुलिस कंट्रोल रुम के नजदीक की बताई जा रही है।

घटना के बाद दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए भिलाई के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर के मेकाहारा रेफर कर दिया है। जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि अमित जोंस दुर्ग जिले का निगरानीशुदा बदमाश है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और लूट जैसे 49 मामले दुर्ग जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज है। दो साल पहले दुर्ग केंद्रीय जेल के दो साल असिस्टेंट जेलर अशोक साव के घर कुछ हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने हमला किया था। इस मामले में पुलिस ने अमित जोंस को गिरफ्तार किया था।

Related post

टाटीबंध चौक से रेलवे स्टेशन तक फिर दौड़ेंगी आठ मिनी सिटी बसें, किराया होगा 25 रुपये

टाटीबंध चौक से रेलवे स्टेशन तक फिर दौड़ेंगी आठ…

Spread the loveरायपुर। रायपुर शहर में आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। इन बसों के शुरू…
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शौर्य चक्र से सम्मानित छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज अधिकारियों को दी बधाई

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शौर्य चक्र से सम्मानित…

Spread the loveरायपुर--वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  द्वारा ‘रक्षा अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज इंस्पेक्टर…
इंडिया गठबंधन की बैठक में 25 दलों की मौजूदगी, महंगाई-बेरोजगारी समेत पांच मुद्दों पर बनी सहमति

इंडिया गठबंधन की बैठक में 25 दलों की मौजूदगी,…

Spread the loveनई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आज सोमवार को इंडिया गठबंधन (INDIA Bloc) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की…