• 26/06/2024

Breaking: रिश्वत लेते पुलिस अफसर गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

Breaking: रिश्वत लेते पुलिस अफसर गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों दबोचा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने पुलिस एएसआई को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एएसआई का नाम माधव सिंह है, जो कि एक मामले में धारा बढ़ाने के एवज में घूस ले रहे थे।

जानकारी के मुताबिक सरगुजा के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुरता में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष जनपद सदस्य शिवमंगल सिंह के भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था।  मामले में पुलिस ने मारपीट जैसी मामूली धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था।

इसे भी पढ़ें: घर में घुसा चोर, चोरी करना छोड़कर, पति-पत्नी का बना लिया अश्लील वीडियो..

आरोपी- ASI माधव सिंह और सहयोगी मोहमुद्दीन

मामले में जनपद सदस्य शिवमंगल सिंह ने पुलिस से और धाराएं जोड़ने की मांग की थी। एएसआई माधव सिंह ने मामले में हत्या के प्रयास की धारा 307 जोड़ने के लिए 30 हजार रुपये की डिमांड की थी। जनपद सदस्य ने इसकी शिकायत एसीबी से की। एसीबी की टीम ने शिकायत की तस्दीक की।

इसे भी पढ़ें: बेखौफ बदमाश: पुलिस कंट्रोल रुम के पास गोलीबारी, दो की हालत गंभीर

मामले में एसीबी की टीम ने केमिकल लगे 10 हजार की रकम के साथ शिवमंगल सिंह को थाना भेजा। एएसाई ने अपने एक सहयोगी के हाथों रिश्वत की रकम जैसे ही ली, वैसे ही एसीबी की टीम ने उन्हें धर दबोचा। एसीबी की टीम ने एएसाई माधव सिंह और उसके सहयोगी मोहमुद्दीन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 12 के तहत मामला दर्ज किया है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…