• 26/06/2024

दर्दनाक सड़क हादसा: दो कारों की भीषण टक्कर, दो की मौके पर मौत, 5 की हालत गंभीर

दर्दनाक सड़क हादसा: दो कारों की भीषण टक्कर, दो की मौके पर मौत, 5 की हालत गंभीर
Spread the love

राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद में सड़क हादसा हो गया। आज सुबह मंदिर हसौद टोल नाका के पास जिंदल स्टील चौक पर दो कारों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोगों की हालत गंभीर है।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि, कार सवार सभी लोग डॉक्टर थे। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कार सवारों की शिनाख्ती हो गई है। घायलों का इलाज रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में जारी है।

इसे भी पढ़ें: घर में घुसा चोर, चोरी करना छोड़कर, पति-पत्नी का बना लिया अश्लील वीडियो

हादसे में जान गवाने वाले दोनों युवक रिम्‍स के स्टूडेंट्स बताए जा रहे हैं, जो मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। फिलहाल, मंदिरहसौद पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…