• 29/06/2024

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 महिलाओं सहित 8 की मौत

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 महिलाओं सहित 8 की मौत
Spread the love

तमिलनाडु में शनिवार को एक पटाखा  फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। जिससे 5 महिलाओं सहित 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। ब्लास्ट इतना भयानक था कि इसके धमाके की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई और मजदूरों को बचने का थोड़ा सा भी मौका नहीं मिला।

घटना पटाखों के लिए देश भर में मशहूर शिवकाशी के सेंगमालापट्टी की है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में 10 लोग मौैजूद थे। हादसे की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

इसे भी पढ़ें:

हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने एक्‍स हैंडल पर कहा, “तमिलनाडु के शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के कारण कई लोगों की जान जाने के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

Related post

रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : चौधरी

रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी से छत्तीसगढ़ के विकास…

Spread the love00 10,783 करोड़ की लागत से विभिन्न राज्यों में तीन रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी रायपुर। प्रधानमंत्री…
CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 सितंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, राज्य…
ब्रेकिंग : आबकारी विभाग ने तीन अफसर सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…!!

ब्रेकिंग : आबकारी विभाग ने तीन अफसर सस्पेंड, इस…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी…