• 29/06/2024

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनभर यात्री हुए घायल, मौके पर मची चीख-पुकार

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनभर यात्री हुए घायल, मौके पर मची चीख-पुकार
Spread the love

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां इलाके में शनिवार की सुबह स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब दर्जन भर यात्री जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर बोचहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

बता दें कि यह पूरी घटना मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां इलाके में हुई है। आज सुबह एक स्लीपर बस अचानक से पलट गई। वहीं बस में बैठे करीब एक दर्जन यात्री बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। बस को दुर्घटनाग्रस्त होते देखकर आस-पास कई लोगों की भीड़ लग गई।

बताया जाता है कि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और पुलिस ने फौरन मौके पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजा, जिनका इलाज चल रहा है।

Related post