• 29/06/2024

अयोध्या रामपथ हुआ पानी-पानी, धंसी सड़कें..बारिश ने विकास के तमाम दावों की खोली पोल, 6 अधिकारी सस्पेंड

अयोध्या रामपथ हुआ पानी-पानी, धंसी सड़कें..बारिश ने विकास के तमाम दावों की खोली पोल, 6 अधिकारी सस्पेंड
Spread the love

मानसून की पहली बारिश  जगह-जगह निर्माण कार्यों की पोल खोलने लगी है। इसमें अयोध्या का राम मंदिर भी अछूता नहीं हैं।बीते दिनों अयोध्या के राममंदिर में गर्भगृह (Ayodhya Ram Mandir Garbh Grah) की भी कुछ तस्वीरें सामने आई। मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने राम मंदिर के छत से पानी टपकने का दावा किया था। वहीं अब रामपथ (Ayodhya RamPath) के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की गवाही वहां बड़े पैमाने पर हुए गड्ढे दे रहे हैं।

मानसून की पहली ही बारिश में एक तरफ जहां शहर में पानी भर गया है तो वहीं दूसरी तरफ मंदिर को जल्दबाजी में बनाए जाने को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं। राम मंदिर की तरफ जाने वाली हाल ही में बनाई गई राम पथ सड़क बारिश के बाद से कई बार धंस गई है।

844 करोड़ की लागत से बना रामपथ गमन निर्माण कार्य के 140 दिन बाद पहली बारिश में ही ढ़ह गया है। बारिश से जमीन पर एक बड़ा गड्डा हो गया है। जिसकी मरम्मत काम किया जा रहा है।रोड धसने के मामले में पीडब्लूडी (PWD) के तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया था।

राम मंदिर के अलावा अन्य मार्गों की बात करें तो हनुमान गढ़ी, बिरला धर्मशाला और राम की पैड़ी (Ram ki Pedi) को जोड़ने वाली करीब 13 किलोमीटर की ये सड़क पहली ही बारिश में 13 जगह धंस गई है।

हालांकि इस मामले में आज भी जलनिगम के तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया दिया गया है। इस सड़क का सीवर बनाने वाली अहमदाबाद की कंपनी को भी नोटिस जारी किया है।

Related post

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर में एंट्री के लिए बनाए गए नियम, नहीं तो नहीं मिलेगा प्रवेश, इन चीजों को ले जाने पर है प्रतिबंध

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर में एंट्री के लिए…

Spread the loveरामजन्मभूमि अयोध्या (Ram Mandir Ayodhya) में बन रहे मंदिर में 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12ः30 बजे रामलला की…
500 साल बाद मनुवाद की वापसी; राममंदिर पर कांग्रेस नेता उदित राज के बिगड़े बोल

500 साल बाद मनुवाद की वापसी; राममंदिर पर कांग्रेस…

Spread the loveदेश विदेश में बसे राम भक्तों को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है। इसी दिन अयोध्या में रामलला…
’22 जनवरी को अयोध्या न आएं, प्रभु राम को तकलीफ हो ऐसा काम न करें’.. जानें पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा?

’22 जनवरी को अयोध्या न आएं, प्रभु राम को…

Spread the loveअयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में तैयार मंदिर के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 30 दिसंबर को अयोध्या…