• 29/06/2024

NIA की छत्तीसगढ़ में आधा दर्जन इलाकों में दबिश, 2 गिरफ्तार, नगदी सहित ये सामान जब्त

NIA की छत्तीसगढ़ में आधा दर्जन इलाकों में दबिश, 2 गिरफ्तार, नगदी सहित ये सामान जब्त
Spread the love

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार रात छत्तीसगढ़ में आधा दर्जन इलाकों में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एनआईए की टीम ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान मोबाइल, प्रिंटर, नगदी और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किया है। एनआईए ने यह कार्रवाई नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) के सदस्यों की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी केस में की है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बीती रात छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के सुदूरवर्ती गांवों मुजालगोंडी, कलमुच्चे, आमाबेड़ा और जिवालमारी में दबिश दी। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान यहां से कई मोबाइल फोन, एक प्रिंटर और 39,100 रुपए की नकदी के साथ ही आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए।

एनआईए ने यह पूरी कार्रवाई उस एफआईआर के आधार पर की है। जिसे स्थानीय पुलिस ने 5 फरवरी 2024 को दर्ज किया था। 22 फरवरी को एनआईए ने इस केस को अपने हाथ में ले लिया था।

Related post

26 अगस्त 2026 दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किसके लिए शुभ रहेगा आज का दिन

26 अगस्त 2026 दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक,…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 26 August 2026: चंद्रमा आज श्रवण नक्षत्र में गोचर करते हुए सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग…
बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी खुशी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी…

Spread the loveरक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ ने बहनों को दिया स्नेह और सम्मान का उपहार प्रदेश की 67 लाख से…
ब्रेकिंग : घर के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश, बाहर से लगा था ताला! 3-4 दिन बाद खुला डबल मर्डर का राज, मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : घर के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश,…

Spread the loveमुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक मकान के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों…