• 04/07/2024

वर्ल्ड चैंपियंस का ग्रैंड वेलकम, PM मोदी से की मुलाकात, मुंबई में निकली विक्ट्री परेड

वर्ल्ड चैंपियंस का ग्रैंड वेलकम, PM  मोदी से की मुलाकात, मुंबई में निकली विक्ट्री परेड
Spread the love

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चैंपियन बनने के बाद आज भारत पहुंची है।जहां, दिल्ली में टीम इंडिया का जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने फैंस के साथ जबरदस्त भांगड़ा किया। टीम ने मौर्या होटल पहुंचकर जर्सी के रंग का केक काटकर जीत का जश्न मनाया। जहां, बीसीसीआई सचिव जय शाह, अध्यक्ष और गणमान्य लोग मौजूद थे।

भारतीय टीम पीएम मोदी से मिलने के लिए उनके आवास पर भी पहुंची। पीएम मोदी भारतीय खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की टीम के साथ बीसीसीआई सचिव, अध्यक्ष भी मौजूद हैं।चैम्पियन बनने के बाद बारबाडोस से लौटी टीम इंडिया ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

अब टीम मुंबई पहुंच गई है और टीम इंडिया की विक्ट्री परेड नरीमन पॉइंट से शुरू हो गई है, टीम खुली बस में सवार है।जहां कुछ देर में भारतीय टीम के खिलाड़ी विजय परेड में शामिल होंगे। थोड़ी देर में टीम इंडिया के खिलाड़ी मरीन ड्राइव पहुंचने वाले हैं। जो वानखेड़े स्टेडियम पहुंचेगी। जहां टीम को बीसीसीआई 125 करोड़ रुपए कैश प्राइज देगी।

टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ियों ने पीएम को एक जर्सी दी, इसमें Namo-1 लिखा है।इस मौके पर बीसीसीआई के सचिव जय शाह और अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भी मौजूद थे।

Related post

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल , रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के पुनर्गणना…
मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत — बृजमोहन अग्रवाल

मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण…

Spread the loveरायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय की एक…
Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में आज से कई ट्रेनें रद्द, 29 जून तक यात्री रहेंगे प्रभावित, सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट

Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में आज से कई ट्रेनें…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में…