• 04/07/2024

कुकर बिरियानी रेस्टोरेंट पर फूड डिपार्मेंट की छापेमारी, बदबू और गंदगी देखकर फूड अधिकारियों के उड़े होश

कुकर बिरियानी रेस्टोरेंट पर फूड डिपार्मेंट की छापेमारी, बदबू और गंदगी देखकर फूड अधिकारियों के उड़े होश
Spread the love

छत्तीसगढ़ में फ़ूड डिपार्टमेंट एक्शन मोड में आ चुकी है। रायपुर में बिरयानी सेंटर में फूड विभाग की छापेमारी में फ़ूड अधिकारी बदबू और गंदगी देखकर दंग रह गए। इस रेस्टोरेंट में बाहर लोगों को 100 रुपए में बिरियानी परोसी जा रही थी, तो वहीं अंदर किचन में सड़ी गली चीजों के बीच खाना पकाया जा रहा था।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बैजनाथपारा में चलाए जा रहे इस रेस्टोरेंट में गुरुवार को दोपहर में दबिश दी।यहां से लूज कुक्ड बिरियानी और दालचा का सैंपल लिया गया है।इसे जांच के लिए अब लैब भेज दिया गया है।अधिकारियों ने बताया कि बिरियानी सेंटर में गंदगी के साथ अंदर से करीब 20 किलो चिकन, सब्जी, दही सड़ी हुई मिली। इसे अफसरों ने तुरंत ही नष्ट करवा दिया।

फूड डिपार्टमेंट को ऐसे ही कई मामलों की शिकायत बार-बार आ रही थी। इसी तरह मामले की शिकायत मिलने के बाद फूड डिपार्टमेंट की टीम अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट पहुंची थी। टीम ने सबसे पहले किचन में एंटर हुई जहां उन्होंने देखा कि वेज और नॉनवेज फूड एक साथ रखा हुआ था। इसी वजह से अशोका रेस्टोरेंट में बार-बार शाकाहारी खाने में मांस के टुकड़े निकलने की समस्या मिल रही थी। फूड डिपार्टमेंट ने पाया था कि किचन का साइज भी शाकाहारी और मांसहारी खाना बनाने और रखने के अनुपात में काफी छोटा है।

Related post

CG – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड में लाखों की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

CG – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड…

Spread the loveरायपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से दो हेरोइन तस्करों को…
किसान ने खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने तहसीलदार और पुलिस पर लगाए ये आरोप

किसान ने खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक…

Spread the loveरायगढ़। जिले से किसान द्वारा आत्महत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। जहां केलो परियोजना के तहत खेत…
कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी, 13.4 किमी फोरलेन सीमेंट क्रांकीट सड़क बनेगी

कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी, 13.4 किमी…

Spread the loveरायपुर। राज्य शासन ने बिलासपुर में कोनी (सेंदरी)-मोपका बायपास सड़क के लिए 75 करोड़ 73 लाख रुपए की निविदा…