• 05/07/2024

कौन है कीर स्टार्मर ? ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री! ऋषि सुनक को दी करारी शिकस्त

कौन है कीर स्टार्मर ? ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री! ऋषि सुनक को दी करारी शिकस्त
Spread the love

कीर स्टार्मर बने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री। किएर स्टार्मर (Keir Starmer) के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी ने आम चुनाव में ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को हराकर बड़ी जीत हासिल की है।आज पहली बार कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी को संसद की 650 में से 410 सीटें मिली हैं।स्टार्मर अब ब्रिटेन के 58वें प्रधानमंत्री बनेंगे।

भारतवंशी सुनक जहां खुद को धार्मिक बताते रहे हैं, वहीं स्टार्मर भगवान में यकीन नहीं रखते हैं।मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के पास अरबों रुपए की संपत्ति थी, लेकिन नए प्रधानमंत्री स्‍टार्मर के पास अरबों रुपए की संपत्ति नहीं हैं और न ही ये अरबपति हैं।

स्‍टार्मर की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब वे राजनीति छोड़कर किताब बेचना चाहते थे।कीर स्टार्मर का संसदीय क्षेत्र साल 2015 से हॉबर्न और सेंट पैनक्रास रहा है। स्टार्मर हमेशा ख़ुद को वर्किंग क्लास परिवार से बताते हैं।स्टार्मर की जिंदगी में कभी ऐसे भी दिन आए थे जब उन्‍हें वेश्यालय की छत पर रहकर पढ़ाई करना पड़ी थी।इनके पिता एक टूलमेकर थे और इनकी माँ एक नर्स के रूप में काम किया करती थी। स्‍टार्मर की माँ को स्टिल्स रोग था जो एक दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी होती है।

कीर स्टार्मर का राजनीतिक सफर

सबसे पहले यह 2015 में उत्तरी लंदन में हॉबर्न और सेंट पैनक्रास से सांसद बने थे। उन्होंने पूर्व लेबर नेता जर्मी कॉर्बिन की फ्रंटबेंच टीम में उनके ब्रेग्ज़िट सचिव के रूप में काम किया जहाँ उन्होंने दूसरे ब्रेग्ज़िट चुनाव पर विचार किए जाने की बात कही थी।

साल 2019 के आम चुनाव में पार्टी की भारी हार के बाद कीर स्टार्मर ने लेबर नेता पद का चुनाव लड़ा और 2020 में पार्टी के नेता बने। जीत के बाद अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि वो लेबर को “विश्वास और आशा के साथ एक नए युग में ले जाएंगे।” ये बयान उस समय लोगों को काफी पसंद आया था।

Related post

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों पर मिलेगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री सुविधा

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों…

Spread the loveरायपुर। जमीन, मकान या प्लॉट की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए राहत की खबर है। अब रजिस्ट्री से जुड़े…
Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी, आकाशीय बिजली के साथ जमकर बरसेंगे बदरा

Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21…
आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिनभर के…