• 06/07/2024

शिक्षक बना भक्षक, 12 साल से छात्रा को बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म

शिक्षक बना भक्षक, 12 साल से छात्रा को बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म
Spread the love

छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक टीचर की शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक शिक्षक ने ही भक्षक बनकर आदिवासी छात्रा को बंधक बनाया , और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

 

मिली जानकारी के अनुसार, गौरेला थाना क्षेत्र क़े ग्राम सारबहरा निवासी सहायक शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी के विरुद्ध एक पूर्व छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, महेन्द्र सोनी ने उसे पांचवीं कक्षा तक पढ़ाया था, इसलिए वह उसे जानती थी। जब वह सातवीं कक्षा में पढ़ती थी और उसकी उम्र 12 वर्ष की थी। तो उसे अपनी बातों में फंसाकर उसे अपने घर ले गया था और उसे धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया।

 

पीड़ित लड़की ने कोर्ट में दिये अपने बयान में बताया कि उसके साथ शिक्षक की अधिवक्ता पत्नी के द्वारा भी बर्बता की गयी। पीड़िता ने बताया कि उसे बंधक बनाकर भूखा रखा जाता था, दिन भर में उसे सिर्फ एक वक्त ही खाना दिया जाता था।

 

छात्रा की रिपोर्ट पर गौरेला थाना में आरोपी शिक्षक के विरूद्भ पास्को एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया।पति द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की घटना किये जाने के बाद भी महिला वकील ने पति का ही साथ दिया। इस खुलासे के बाद कोर्ट ने पुलिस को जांच उपरांत महिला वकील पर भी कार्रवाई का निर्देश दिया था। पुलिस की जांच में महिला वकील संगीता सोनी के आरोपी पाये जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े एक और हत्या! कलेक्टर कार्यालय के ड्राइवर को लुटेरों ने चाकू मारकर  उतारा मौत के घाट

मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े एक और हत्या! कलेक्टर कार्यालय…

Spread the loveरायपुर में सरगुजा कलेक्टर कार्यालय के एक ड्राइवर की मोबाइल लूटने आए बदमाशों ने चाकू मार कर हत्या कर…