• 18/09/2026

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश; 20-21 को भारी बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश; 20-21 को भारी बारिश के आसार
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसूनी गतिविधियां धीमी जरूर हैं, लेकिन अगले कुछ दिनों में बारिश का दौर फिर तेज होने की संभावना है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ ही हिस्सों में हल्की बारिश हुई। अब तक राज्य में मानसून सीजन के दौरान सामान्य से करीब 5 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 सितंबर से बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो दुर्ग में अधिकतम 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं पेण्ड्रारोड में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल राज्य में मानसूनी गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर बनी हुई हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 18 और 19 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 19 सितंबर के बाद बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है। मौसम खराब होने पर लोगों को खुले स्थानों से बचने और सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है।

20 और 21 सितंबर को मानसून का असर अधिक व्यापक रहने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार, इन दोनों दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। ऐसे में लोगों को मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बारिश का सिलसिला 21 सितंबर के बाद भी पूरी तरह थमने के आसार नहीं हैं। 22 और 23 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना भी बनी रहेगी। हालांकि, अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

राजधानी रायपुर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में दिन का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 19 सितंबर के बाद बारिश बढ़ने से राजधानी में तापमान और गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

Related post

CG : गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!

CG : गांव में सात दिन पहले मनाई जाती…

Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है, वहीं छत्तीसगढ़ के धमतरी…
नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ अब विकास और पर्यटन की नई पहचान बनाएगा: गृह मंत्री अमित शाह

नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ अब विकास और पर्यटन की नई पहचान…

Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित…
रायपुर में इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, स्थानीय अवकाश में हुआ बदलाव

रायपुर में इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर,…

Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राजधानी रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के लिए स्थानीय अवकाश की तारीख में…