• 07/07/2024

अतिक्रमण रोकने गए रेंजर और गार्ड को गांव वालों ने जमकर पीटा, हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज

अतिक्रमण रोकने गए रेंजर और गार्ड को गांव वालों ने जमकर पीटा, हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज
Spread the love

छत्तीसगढ़ के उदंती अभ्यरण्य में अतिक्रमण से रोकने पर नाराज ग्रामीणों ने वनकर्मियों को अर्द्धनग्न कर जमकर पिटाई कर दी।इतना ही नहीं गांववालों ने वन कर्मियों के कपड़े उतरवाए, मोबाइल-पैसे भी छीन लिए, सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की। जिसके बाद किसी तरह वन कर्मी जान बचाकर भागे।

 

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की टीम गरियाबंद जिले के उदंती अभयारण्य में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी।इस दौरान तौरेंगा वन परिक्षेत्र में गोना नवापारा के कुछ लोग वन भूमि में अवैध रूप से जुताई का काम कर रहे थे।इसी दौरान जब उन लोगों ने वन अमले को देखा, तो सभी आरोपी वहां से अपने वाहन लेकर भाग निकले। अवैध कब्जा धारियों के जाने के बाद वन अमला उस जगह का मुआयना करने लगी।तभी गांव की ओर से करीब 25-30 लोग मौके पर आ धमके।

 

 

अतिक्रमण से रोकने पर नाराज ग्रामीणों ने रेंजर समेत वन कर्मचारियों को चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया।घायल रेंजर समेत वन कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने 25 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।घायल रेंजर समेत वन कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने 25 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

Related post

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, कई जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और इसके प्रभाव से लोगों को भीषण गर्मी से…
CG – फिर बिना दुल्हन लिए वापस लौटी बारात, शादी के मंडप में हुआ कुछ ऐसा, दुल्हन से शादी से किया इंकार

CG – फिर बिना दुल्हन लिए वापस लौटी बारात,…

Spread the loveजांजगीर-चांपा। जिले में मुस्कान प्रधान ने नशे में धुत्त दूल्हे के साथ घर में आई बारात को बैरंग लौटाकर…
ब्रेकिंग : ये IPS बनाए गए बस्तर रेंज के आईजी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

ब्रेकिंग : ये IPS बनाए गए बस्तर रेंज के…

Spread the loveरायपुर। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज के नए आईजी…