• 07/07/2024

मासूमों के पोषण के साथ खिलवाड़, मीड-डे-मील के नाम पर परोसी जा रही बेस्वाद खिचड़ियां

मासूमों के पोषण के साथ खिलवाड़, मीड-डे-मील के नाम पर परोसी जा रही बेस्वाद खिचड़ियां
Spread the love

बलरामपुर जिले के बीजाकुरा गांव में बच्चों के पोषण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अजिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है बीजाकुरा गांव, यहां स्थित सरकारी स्कूल में सबसे अधिक विशेष पिछड़ी जनजाति यानी कि पंडो जनजाति के बच्चे पढ़ने के लिए पहुंचते हैं।इस स्कूल में बच्चों को मध्यान्ह भोजन के नाम पर छलावा किया जा रहा है।

 

बीजाकुरा प्राथमिक शाला में मासूम बच्चों को मिलने वाले भोजन पर भी डकैती डालने का प्रयास किया जा रहा है। वैसे तो शिक्षा विभाग और सरकार ने मिड-डे-मील के लिए मेन्यू चार्ट तय कर रखा है, लेकिन मेन्यू के हिसाब से तो बहुत दूर की बात है, यहां बच्चों को सब्जी तक नसीब नहीं हो रहा है।यहां बच्चों को बेस्वाद खिचड़ी परोसा जा रहा है।

 

दिन के अनुसार मेन्यू है। कॉमन चावल, दाल, सब्जी, अचार, पापड़ देने का नियम है।मगर इस नियम का पालन नहीं हो रहा है।

 

स्थानीय लोगों का कहना कि यहां शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अफसर कभी स्कूल में जांच या निरीक्षण के लिए नहीं आते हैं।यही वजह है कि मनमाने तरीके से बच्चों को ऐसा घटिया भोजन मिड डे मील के नाम पर परोसा जा रहा है।यहां एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षा मिल सके इसके लिए प्रशासन खास योजनाएं लाती है। हालांकि इन योजनाओं का जमीनी हकीकत कुछ और ही है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related post

सीमेंट फैक्ट्री में काम कर रहा मजदूर हुआ बड़े हादसे का शिकार, भारी चीज गिरने से दबकर हुई मौत

सीमेंट फैक्ट्री में काम कर रहा मजदूर हुआ बड़े…

Spread the loveबलौदाबाजार के सीमेंट फैक्ट्री में मजदूर की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सीमेंट…
दिलचस्प हुआ दक्षिण का दंगल, तारीख आने से पहले बयानबाजी तेज… क्या बृजमोहन की पसंद का रखा जाएगा ख्याल?

दिलचस्प हुआ दक्षिण का दंगल, तारीख आने से पहले…

Spread the loveरायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। मगर इस हाई प्रोफाइल सीट पर…
गोलियों की आवाज से मचा कोहराम, लहूलुहान हेड कांस्टेबल की इलाज के दौरान हुई मौत

गोलियों की आवाज से मचा कोहराम, लहूलुहान हेड कांस्टेबल…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। बीजापुर के भैरमगढ़ थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल…