• 08/07/2024

हेमंत सोरेन ने फ्लोर टेस्ट किया पास, विश्वास प्रस्ताव में बड़ी जीत हासिल, विपक्ष में एक भी मत नहीं

हेमंत सोरेन ने फ्लोर टेस्ट किया पास, विश्वास प्रस्ताव में बड़ी जीत हासिल, विपक्ष में एक भी मत नहीं
Spread the love

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सोमवार को हेमंत सोरेन फ्लोर टेस्ट पास कर गए हैं। हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने आज झारखंड विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है।वहीं फ्लोर टेस्ट के बाद झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दी गयी है।

 

बता दें, फ्लोर टेस्ट के बाद आज शाम में हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने विश्वास प्रस्ताव में जीत हासिल कर ली है। प्रस्ताव के पक्ष में कुल 45 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में एक भी मत नहीं पड़ा।

 

पंचम विधानसभा में इंडिया गठबंधन की सरकार के तरफ से चौथी बार विश्वास प्रस्ताव रखा गया।तीसरी बार हेमंत सोरेन ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभाला है।तीसरी बार उन्होंने 4 जुलाई को सीएम पद की शपथ ली।सोमवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर सदन में विश्वास प्रस्ताव रखा गया। क्योंकि हेमंत सोरेन ने अकेले सीएम पद की शपथ ली थी, इसलिए उन्होंने खुद सदन में विश्वास प्रस्ताव रखा।

Related post

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड 123 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ी चिंता

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड…

Spread the loveनई दिल्ली-  पश्चिम एशिया में पिछले सात महीनों से जारी युद्ध ने अब दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक…
सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका…

Spread the loveरायपुर – गांव में बना अमृत सरोवर अब जल संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का जरिया भी…
महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह

महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में…

Spread the loveरायपुर :- महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह खोल रही है।…