• 09/07/2024

आज कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्ताव होंगे पास, प्रत्यक्ष प्रणाली से महापौर चुनाव कराने पर लग सकती है मुहर

आज कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्ताव होंगे पास, प्रत्यक्ष प्रणाली से महापौर चुनाव कराने पर लग सकती है मुहर
Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) आज होगी। जिसमें जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्ताव पास होंगे। दोपहर 3 बजे महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित होगी। जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) शामिल होंगे। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। मानसून सत्र पर भी चर्चा की जाएगी।

आज होने वाली बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र पर मंथन किया जाएगा। जिसमें कई अहम प्रस्ताव पास होंगे। इस बैठक में किसानों को खाद बीज उपलब्धता, छात्रों के शौक्षणिक सत्र और शिक्षा नीति से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक आगामी दिनों में होने वाले निकाय चुनाव को प्रत्यक्ष प्रणाली से करवाया जा सकता है। ऐसे में कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।

गौरतलब है कि इससे पहले 19 जून को कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें कई फैसले लिए गए थे। बैठक में फैसला लिया गया था कि बस्तर, सरगुजा, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण समेत अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरणों का पुनर्गठन किया जाएगा।

Related post

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, 21 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, 21 अगस्त…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में…
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वाहन को दिखाई हरी झंडी

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वाहन को…

Spread the loveरायगढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी रायगढ़ प्रवास के दौरान आज सुबह अपने निवास कार्यालय…
अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveरायपुर:  उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम अमलीडीह से कामनबोड़ तक…