• 09/07/2024

कठुआ में घात लगाए आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी पर किया हमला, सेना के पांच जवान शहीद

कठुआ में घात लगाए आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी पर किया हमला, सेना के पांच जवान शहीद
Spread the love

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों ने पांच दिनों के अंदर दूसरी बार कायराना हमले को अंजाम दिया है।कठुआ जिले में घात लगाकर आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर गोलीबारी की और ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए और 5 जवान घायल हो गए।

 

जानकारी के मुताबिक, घटना कठुआ शहर से 150 किलोमीटर दूर बदनोटा गांव में हुई, जब सेना के कुछ वाहन इलाके में नियमित गश्त पर थे।हमले में सेना के 10 जवान घायल हुए थे।बाद में इलाज के दौरान पांच जवानों ने दम तोड़ दिया।अन्य घायल जवानों का इलाज जारी है। वहीं, हमले के बाद आतंकवादी पास के जंगल में भाग गए।

 

इसके बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया और आतंकियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया।वहीं, कठुआ में आतंकवादी हमले के कुछ घंटों बाद सेना ने हेलीकॉप्टरों से विशेष सैन्य दस्ते को मोर्चे पर तैनात किया गया है। आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया।

Related post

Aaj Ka Panchang 24 May 2026: आज बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 24 May 2026: आज बन रहा…

Spread the loveAaj Ka Panchang 24 May 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 24 मई 2026, रविवार का दिन है. आज ज्येष्ठ…
Aaj Ka Rashifal 24 May: आज सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 May: आज सभी राशियों के…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 24 May: आज रविवार के दिन स्वास्थ्य, आत्मा, तेज, आत्मविश्वास और नेतृत्व के कारक हैं। इस दिन…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात: करहीबाजार सहित कई ग्राम पंचायतों के लिए लाखों के विकास कार्यों की घोषणा…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात: करहीबाजार सहित…

Spread the loveरायपुर: क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में अधोसंरचना और विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने…