• 09/07/2024

फिर दिखा डायरिया का प्रकोप, 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

फिर दिखा डायरिया का प्रकोप, 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सकरी के बाद रतनपुर में डायरिया Diarrhea का प्रकोप फैल गया है। खराब पानी की वजह से 50 से ज्यादा लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हो गई।जिसके बाद उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

डायरिया की चपेट में आने से यहां 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं।17 मरीजों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।जबकि तीन गंभीर मरीजों का सिम्स में इलाज चल रहा है।

मानसून में दूषित पानी की वजह से क्षेत्र में डायरिया फैलने लगा है। इतनी बड़ी संख्या में डायरिया के मरीजों की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। सीएमएचओ प्रभात श्रीवास्तव और डिस्ट्रिक्ट हेल्थ ऑफिसर रतनपुर के डायरिया प्रभावित इलाके के दौरे पर पहुंचे।

मेडिकल डिपार्टमेंट के अधिकारी और कर्मचारी लोगों को दूषित जल से बचाव, पानी उबालकर पीने की सलाह के साथ साफ सफाई का खास ध्यान देने की समझाइश दे रहे हैं।

 

डायरिया से बचने के उपाय

डायरिया होने पर ओआरएस का पाउडर लगातार इस्तेमाल करना होता है।इन्फेक्शन होने पर एंटीबायोटिक, एंटी प्रोटोजोल उपयोग किया जाता है।डॉक्टरों के अनुसार मानसून में 99 प्रतिशत बीमारियां पानी से होती है। इस वजह से हमेशा उबाल कर पानी पीएं।साफ सफाई का ज्यादा ध्यान रखे। बाहर की चीजें कम खाएं।खुद को और घर को साफ रखें।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…