• 10/07/2024

सीएम हाउस में इस गुरुवार को नहीं लगेगा जनदर्शन, अपरिहार्य कारणों से हुआ रद्द

सीएम हाउस में इस गुरुवार को नहीं लगेगा जनदर्शन, अपरिहार्य कारणों से हुआ रद्द

Follow us on Google News

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन कार्यक्रम इस सप्ताह नहीं होगा। इस सप्ताह गुरुवार 11 जुलाई को होने वाला तीसरा जनदर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित रहेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इसकी जानकारी दी गई है।

आपको बता दें 27 जून से प्रत्येक गुरुवार को सीएम हाउस के दरवाजे आम जनता के लिए खुले थे। मुख्यमंत्री पिछले दो सप्ताह से सीएम हाउस में जनदर्शन कार्यक्रम में आम जनता की समस्याएं और शिकायतें सुन रहे थे। अधिकारियों द्वारा जनदर्शन में आने वाले शिकायतों के आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा था। कई मामलों में मुख्यमंत्री को आवेदन मिलते ही तुरंत ही उसका समाधान किया गया।