• 10/07/2024

CM विष्णुदेव साय की जनता से अपील, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शामिल होकर छत्तीसगढ़ महतारी की गोद को हरा भरा बनाने में दें अपना योगदान

CM विष्णुदेव साय की जनता से अपील, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शामिल होकर छत्तीसगढ़ महतारी की गोद को हरा भरा बनाने में दें अपना योगदान
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के दिन से पूरे देश में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माता जी के सम्मान में राजधानी रायपुर में दहीमन और गृह ग्राम बगिया में रुद्राक्ष का पौधा रोपा है। साय ने प्रदेश वासियों से अपील की है कि इस अभियान में अधिक से अधिक शामिल होकर छत्तीसगढ़ महतारी की गोद को हरा भरा बनाने में अपना योगदान दें।

राज्य शासन के जनसंपर्क संचालनालय द्वारा अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु सोशल मीडिया पर एक पेड़ माँ के नाम प्रोफाइल पिक्चर फ़्रेम अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत आप अपने घर आँगन, खेत मेंअपनी माता जी के साथ या माता जी की स्मृति में पौधा लगाते हुए अपनी तस्वीर लें। इसके बाद अपनी तस्वीर के साथ एक पेड़ माँ के नाम प्रोफाइल पिक्चर फ्रेम लगाने के लिए दिए गये लिंक को क्लिक करें।👇🏻

https://twb.nz/plantation इसके बाद प्रोफाइल पिक्चर डाउनलोड कर अपने सोशल मीडिया व्हाट्सएप/एक्स/फ़ेसबुक/इंस्टाग्राम/स्नैपचैट इत्यादि पर डिस्प्ले के रूप में लगायें। आप अपने सोशल मीडिया की प्रोफाइल पिक्चर के साथ “एक पेड़ माँ के नाम” प्रोफाइल फ्रेम लगाकर इस अभियान में हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं।

Related post

Aaj ka Panchang 23 August 2026: पुत्रदा एकादशी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 23 August 2026: पुत्रदा एकादशी आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 23 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश…
Aaj Ka Rashifal : आज 23 अगस्त को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 23 अगस्त को किन…

Spread the loveAaj ka Rashifal 23rd August 2026: आज का दिन अलग-अलग राशियों के लिए नई संभावनाओं, महत्वपूर्ण निर्णयों और आत्ममंथन के…
छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से मचा हड़कंप, 2 साल की मासूम हुई संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग सतर्क…..

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से…

Spread the loveदुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह…