• 11/07/2024

विपक्ष विहीन हुआ देश का यह राज्य, एकमात्र विधायक भी सत्तारुढ़ दल में शामिल

विपक्ष विहीन हुआ देश का यह राज्य, एकमात्र विधायक भी सत्तारुढ़ दल में शामिल
Spread the love

सिक्किम देश का एकमात्र ऐसा राज्य बन गया है। जहां अब विपक्ष नहीं हैं। यहां विपक्ष के एक मात्र विधायक ने भी सत्तारुढ़ दल का दामन थाम लिया है। विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) के एकमात्र विधायक तेनजिंग नोरबू लाम्था सत्तारुढ़ दल सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

सीएम तमांग ने फेसबुक पर लिखा, “मुझे आज अपने सरकारी आवास मिंटोकगांग पर 23-सियारी विधानसभा सीट से विधायक तेनजिंग नोरबू लाम्था से मिलकर खुशी हुई। वे अब आधिकारिक तौर पर हमारे एसकेएम परिवार में शामिल हो गए हैं।”

इससे पहले 2 जून को राज्य विधानसभा चुनाव के आए नतीजे में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) राज्य की 32 में से 31 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) को मात्र एक सीट ही मिली थी।

आपको बता दें 10 साल में यह दूसरा मौका है जब सिक्किम विपक्षविहीन हो गया है। राज्य में विपक्षी पार्टियों का अब एक भी विधायक नहीं है।

Related post

8.48 करोड़ की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण

8.48 करोड़ की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का…

Spread the love00 ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को आवागमन में मिलेगी सुविधा रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री…
सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर तक निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ करेंगे संवाद

सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे वहां…
CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे करोड़ों का माल, 4.69 करोड़ की खेप के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार…

CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर…

Spread the loveमनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…