• 13/07/2024

रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई और अमन सिंह गैंग का कोयला कारोबारी पर अटैक, शूटरों ने बरसाई गोलियां

रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई और अमन सिंह गैंग का कोयला कारोबारी पर अटैक, शूटरों ने बरसाई गोलियां
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कोयला कारोबारी पर हमला हुआ है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित कोयला कारोबारी के ऑफिस के बाहर शूटरों ने फायरिंग की है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि इस वारदात के पीछे कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और अमन सिंह गैंग का हाथ है।

घटना शनिवार सुबह 11 बजे के आसपास की है। तेलीबांधा क्षेत्र के उद्योग भवन के पास कारोबारी प्रह्लाद अग्रवाल का ऑफिस है। बाइक में सवार दो युवक ऑफिस के बाहर पहुंचे और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। शूटरों ने दो गोलियां चलाई। एक गोली हवा में और दूसरी फायरिंग कार पर की गई।

दोनों शूटर अपने चेहरे को मास्क से ढंके हुए थे। फायरिंग की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फायरिंग के बाद दोनों शूटर मौके से फरार हो गए। माना जा रहा है कि कारोबारी को डराने के उद्देश्य से ही दफ्तर के बाहर फायरिंग की गई है। घटना के बाद पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर दी है। पुलिस को इस पूरी वारदात के पीछे अमन सिंह और बिश्नोई गैंग के हाथ होने का शक है।

आपको बता दें दो महीने पहले रायपुर पुलिस और एसआईटी ने 3 शूटरों को वारदात अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। इन शूटरों को बड़े कोयला कारोबारियों की हत्या की सुपारी दी गई थी। उस वक्त इन शूटरों के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और अमन सिंह का नाम सामने आया था। अमन सिंह गैंग झारखंड में कोयला और कंस्ट्रक्शन से जुड़े काम करने वाले कारोबारियों से लेव्ही वसूल करता है। लेव्ही देने से इंकार करने पर ये शूटर उसकी हत्या कर देते हैं।

Related post

CG : शादी का वादा, फिर इंकार, धोखा मिलने पर महिला टीचर ने उठाया आत्मघाती कदम, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

CG : शादी का वादा, फिर इंकार, धोखा मिलने…

Spread the loveबलौदा बाजार। जिले में एक महिला शिक्षक की मौत के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने…
Cg Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा तबादला, 60 आरक्षकों का ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

Cg Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा…

Spread the love  गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ 60 आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है।…
सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी

सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी

Spread the loveराज्य स्तरीय आयोजन को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने ली समीक्षा बैठक 29 जून से 6 जुलाई तक पूरे…