• 14/07/2024

Big Breaking: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला, गोली कान को फाड़ती हुई निकली, देखिए Video

Big Breaking: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला, गोली कान को फाड़ती हुई निकली, देखिए Video
Spread the love

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक हमले में आज बाल-बाल बचे। पेनसिल्वेनिया में चुनावी रैली के दौरान जब वो संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान एक शूटर ने उन पर गोली चला दी। गनीमत यह है कि गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई। इस घटना में ट्रंप घायल हुए हैं, उनके कान से खून निकलने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। इस पूरी घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में क्या है?

ट्रंप पर हमले का जो वीडियो सामने आया है। उसमें देखा जा सकता है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति लाल रंग की टोपी लगाए जनता को संबोधित कर रहे हैं। भाषण के दौरान गोली चलने की आवाज आती है और वे अपने कान को हाथ लगाते हुए नीचे बैठ जाते हैं। इसी दौरान और भी गोलियां चलने की आवाज आती है। ट्रंप के सुरक्षाकर्मी उन्हें चारों ओर से घेरकर नीचे लेटा देते हैं। कुछ देर बाद सुरक्षाकर्मी उन्हें सुरक्षा घेरे में लेते हुए ले जाने लगते हैं। इस दौरान ट्रंप मुट्ठी बनाकर लहराते हैं।

हमलावर ढेर

सीक्रेट सर्विस का मामले में बयान सामने आया है। एक बयान में कहा गया है कि 13 जुलाई की शाम लगभग 6:15 बजे बटलर पेनसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की चुनावी रैली के दौरान एक संदिग्ध शूटर ने रैली स्थल के बाहर एक ऊंचे स्थान से मंच की ओर कई राउंड गोलियां चलाई। सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को मार गिराया है। ट्रंप सुरक्षित हैं। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…