• 14/07/2024

PM मोदी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, X पर 100 मिलियन का आंकड़ा पार, बने विश्व के पहले नेता

PM मोदी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, X पर 100 मिलियन का आंकड़ा पार, बने विश्व के पहले नेता
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। पीएम मोदी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। वे एक्स पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाले पहले नेता बन गए हैं। सिर्फ 3 साल के भीतर ही 30 मिलियन से ज्यादा लोगों ने उन्हें फॉलो किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के 38.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

भारत के नेताओं की बात करें तो राहुल गांधी के फॉलोअर्स की संख्या एक्स पर 26.4 मिलियन है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 27.5 मिलियन, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 19.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं देश के बाकि के नेताओं की बात करें तो उनके फॉलोअर्स 10 मिलियन से भी कम है। ममता बैनर्जी के 7.4 मिलियन, तेजस्वी यादव के 5.2 मिलियन और शरद पवार के एक्स पर 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। विपक्ष के सारे बड़े नेताओं के फॉलोअर्स की संख्या को भी मिला दिया जाए तो भी वे इस मामले में पीएम मोदी अकेले सबसे आगे हैं।

इन सेलिब्रिटिज से भी निकले आगे

इतना ही नहीं देश दुनिया के कई बड़े सेलिब्रिटिज भी इस मामले में उनसे काफी पीछे हैं। हॉलीवुड एक्ट्रेस टेलर स्विफ्ट, लेडी गागा, ब्राजीलियन फुटबॉलर नेमार और विराट कोहली के भी एक्स पर पीएम मोदी से काफी कम फॉलोअर्स हैं।

आपको बता दें पीएम मोदी ने साल 2009 में ट्विटर वर्तमान में एक्स ज्वाइन किया था। वे एक्स सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म में भी काफी एक्टिव रहते हैं।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…