• 15/07/2024

शादी की खुशियां मातम में बदली, हाइ टेंशन तार की चपेट में आई बारातियों से भरी बस

शादी की खुशियां मातम में बदली, हाइ टेंशन तार की चपेट में आई बारातियों से भरी बस
Spread the love

सरायकेला जिले में बारातियों से भरी बस के बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गये। घटना जिले के कुचई थाना क्षेत्र की है। जहां खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

 

जानकारी के मुताबिक रविवार की रात सरायकेला जिले के कुचई थाना क्षेत्र स्थित बारूहातु गांव से बाराती बस तमाड़ थाना क्षेत्र के चोगागुटू आ रही थी। गांव में प्रवेश करने से पहले ही बस बिजली के हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गयी। इसके बाद पूरे बस में करंट दौड़ गया। इस हादसे में बस की छत पर बैठे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गयी। वहीं पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गये।

 

बस में 60 से 70 लोग सवार थे जिसमें अधिकांश लोग बस की ऊपरी छत पर बैठे हुए थे। सभी पीड़ितों को तमाड़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां घायलों का उपचार जारी है। और मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…